विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2011

पाक को 30 लाख डॉलर की सहायता देगा एडीबी

पाक में पिछले दिनों आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए एडीबी ने 30 लाख डॉलर की सहायता देने का फैसला किया है।
Islamabad: पाकिस्तान में पिछले दिनों आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 30 लाख डॉलर की सहायता देने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जारी की जाएगी, जिसका प्रयोग पीने का पानी, दवाइयों और शिविरों की व्यवस्था करने में किया जाएगा। पाक के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में अगस्त के मध्य में आई भयंकर बाढ़ की वजह से 18 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाक में बाढ़ की वजह से 54 लाख लोग प्रभावित हैं और लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में एडीबी निदेशक वेरनर लिएपैच ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस वित्तीय सहायता से प्रभावित इलाकों में लोगों को मदद मिलेगी, विशेषतौर से महिलाओं और बच्चों को, जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एडीबी, पाकिस्तान, 30 लाख डॉलर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com