विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

पत्रकार का मर्डर कर आरोपी ने खुद को भी मार ली गोली

घटना पर संज्ञान लेते हुए, सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) कलीम इमाम ने संबंधित उप महानिरीक्षक (DIG) को मामले में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

Also Read in
पत्रकार का मर्डर कर आरोपी ने खुद को भी मार ली गोली
एंकर का किसी व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर कुछ विवाद था
  • पैसों को लेकर निजी विवाद के चलते मारी गोली
  • पेशे से न्यूज चैनल में एंकर थे अब्बास
  • साथ में मौजूद दोस्त भी गोलीबारी में हुआ घायल
लाहौर:

पाकिस्तान के एक निजी समाचर चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार की मंगलवार शाम को एक निजी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने जानकारी दी कि चैनल बोल में एंकर मुरीद अब्बास की हत्या शहर के ख्याबन-ए-बुखारी इलाके में एक स्थानीय कैफे के बाहर उन्हें गोली मार दी गई. डीआईजी (दक्षिण) शरजील खराल ने बताया कि अब्बास के दोस्तों ने उन्हें घटना की सूचना दी. एंकर का किसी व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर कुछ विवाद था, हालांकि पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है. उन्होंने बताया कि इसी घटना में अब्बास के दोस्त खिजर हयात को भी दो गोलियां लगीं. खिजर को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. 

जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के कार्यकारी निदेशक सीमिन जमाली ने कहा कि अब्बास को अस्पताल में यह कहते हुए मृत घोषित कर दिया गया था कि उसके सीने और पेट पर कई गोली के घाव थे. 

दिल्ली में पत्रकार को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, कार पर अंडे भी फेंके

द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार बाद में, पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध बंदूकधारी को पकड़ा है जो अपने निवास पर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था. खराल ने बताया कि संदिग्ध ने खुद को सीने में गोली मार ली और उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, पाकिस्तान से जुड़े तार : सूत्र

घटना पर संज्ञान लेते हुए, सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) कलीम इमाम ने संबंधित उप महानिरीक्षक (DIG) को मामले में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. साथ ही आईजीपी ने घटना स्थल की फॉरेंसिक जांच कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है. 

वीडियो: रात के अंधेरे में बदमाशों ने महिला पत्रकार पर किया जानलेवा हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder, Pakistani Anchor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com