विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2015

लीबिया के तट पर 85 प्रवासियों के शव पाए गए

लीबिया के तट पर 85 प्रवासियों के शव पाए गए
लीबिया में रेड क्रिसेंट के सदस्यों की फाइल तस्वीर
त्रिपोली: लीबिया के तट पर 85 प्रवासियों के शव पाए गए हैं। यह यूरोप जाने के लिए समुद्र पार करने का एक प्रमुख रवानगी स्थल है। रेड क्रिसेंट ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता मोहम्मद अल मिसराती ने बताया कि स्वयंसेवियों ने राजधानी के पास तटों पर सड़ी गली हालत में दर्जनों प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिपोली के आसपास 75 शव और साबराथ में 10 शव पाए गए हैं।

लीबियाई तटरक्षक ने बताया कि इसने लीबियाई तट के पास से रबर की दो डोंगियों पर से 212 प्रवासियों को बचाया भी है। ये खचाखच भरे हुए थे। एक तट रक्षक अधिकारी ने बताया कि बचाई गई प्रवासियों में 22 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अलग-अलग देशों की हैं।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग के मुताबिक करीब 5,15,000 प्रवासियों ने इस साल भूमध्यसागर पार किया है। इस अवधि में करीब 3,000 लोग डूब गए या लापता हो गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, प्रवासी, सीरिया, Libya, Migrants, Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com