विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

नेपाल के एक रिजॉर्ट में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण आठ भारतीयों की मौत

नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

Also Read in
नेपाल के एक रिजॉर्ट में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण आठ भारतीयों की मौत
नेपाल के रिजॉर्ट में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण 8 भारतीयों की मौत.
काठमांडू/तिरुवनंतपुरम:

नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 'काठमांडू पोस्ट' की खबर के अनुसार मृतकों की पहचान प्रबीन कुमार नायर (39), शरण्या (34), रंजीत कुमार टीबी (39), इंदु रंजीत (34), श्री भद्रा (9), अबिनाब सोरया (9), अबी नायर (7), और बैष्णब रंजीत (2) के रूप में हुई है. 'हिमालय टाइम्स' की खबर के अनुसार दो दंपति और चार बच्चे, 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था. वे अपने घर वापस लौट रहे थे और सोमवार की रात मकवानपुर जिले के दमन में एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे.

रिजॉर्ट के प्रबंधक के अनुसार, ये लोग एक कमरे में रूके थे और उन्होंने खुद को गर्म रखने के लिए गैस हीटर चालू किया. प्रबंधक ने बताया कि पर्यटकों ने कुल चार कमरे बुक किए थे और उनमें से आठ लोग एक कमरे में रुके हुए थे और शेष अन्य कमरे में ठहरे थे. प्रबंधक ने बताया कि कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे अंदर से बंद थे.

विजयन ने  दुख जताया
केरल सरकार ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में मृत मिले केरल के आठ पर्यटकों के शवों को जल्द से जल्द राज्य में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने घटना पर 'गहरा शोक' व्यक्त किया. इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोरका (केरल के प्रवासी मामलों का विभाग) के अधिकारी नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं. इसमें कहा गया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद कल तक राज्य में लाया जा सकता है. नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Resort, Indian Tourists, Gas Leak Nepal Resort
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com