पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में किसी टीम की तरफ से मेंटर के तौर पर नजर आएंगे. जहां उन्हें मोटा मुनाफा होगा. मगर उन्होंने मिले ऑफर को ठुकरा दिया है. Minute Mirror की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रुख का सम्मान किया है. गुरुवार को बताया गया था कि अकरम से लीग में मेंटर की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था. मगर उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया.
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने का फैसला लिया है. जिसके बाद अकरम का फैसला भी बोर्ड के उसी रुख के अनुरूप आया है.
27 दिसंबर से शुरू हो रहा है अफगानिस्तान प्रीमियर लीग
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन करीब आठ साल बाद 27 दिसंबर से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे. जहां कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें एक्सेल यूनाइटेड काबुल, बल्ख जवानन, कंधार वॉरियर्स, पकतिया और नंगरहार का नाम शामिल है. पहला सीजन साल 2018 में खेला गया था.
कई टीमों के लिए मेंटर के रूप में नजर आ चुके हैं वसीम अकरम
वसीम अकरम कई टीमों के लिए मेंटर की भूमिका में नजर आ चुके हैं. जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग प्रमुख है. यहां उन्होंने सलाहकार के साथ-साथ क्रिकेटिंग डायरेक्टर और गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई है.
वसीम अकरम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
वसीम अकरम पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से 1984 से 2003 के बीच कुल 460 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 532 पारियों में 23.57 की औसत से 916 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- अनवर-गांगुली ओपनर, नंबर 3 पर द्रविड़ नहीं, जो कभी नहीं जीत पाए वर्ल्ड कप, इंजमाम-उल-हक ने चुनी ऑल टाइम 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं