विज्ञापन

ऑफिस की दिवाली पार्टी में छा गईं सारा तेंदुलकर, उनके लुक पर ठहरी लोगों की निगाहें

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिस के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

ऑफिस की दिवाली पार्टी में छा गईं सारा तेंदुलकर, उनके लुक पर ठहरी लोगों की निगाहें
सारा तेंदुलकर ने दीवाली पार्टी वाली तस्वीरें साझा की
saratendulkar/Instagram

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर मौजूदा समय में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उनकी खूबसूरती के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की एक लंबी तादाद है. बीते पांच नवंबर को सारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की. जिसका उनके चाहने वालों के बीच खूब चर्चा हो रही है. सारा ने बताया है कि ये तस्वीरें उनके ऑफिस दिवाली सेलिब्रेशन की हैं.

तस्वीर में सचिन, अर्जुन, सानिया जैसे सितारे भी आए नजर

सारा तेंदुलकर की तरफ से साझा की गई इन तस्वीरोंं में उनके परिवार के खास सदस्य भी नजर आ रहे हैं. जिसमें उनके पिता सचिन तेंदुलकर, भाई अर्जुन तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंदोक भी नजर आ रही हैं. खास तस्वीर में उनकी मां को भी देखा सकता है. तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'ऑफिस में दिवाली की खुशियां पहले ही आ गईं.'

हाथ में नजर आया iPhone 18 Pro 

सारा के हाथ में Phone 18 Pro सीरीज का बरंगडी कलर एडिशन देखा जा सकता है. ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह iPhone 18 Pro Max है. जिसकी मौजूदा समय में कीमत करीब 1,79,900 रुपये है. फोन में यूजर्स को 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है. टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 3,29,900 रुपये बताई जाती है. 

इंस्टाग्राम पर सारा को 9.8 मिलियन लोग करते हैं फॉलो

इंस्टाग्राम पर सारा तेंदुलकर के 9.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं वह 862 को फॉलो करती हैं. वॉल पर उनकी काफी सारी तस्वीरें हैं. यहां उन्होंने मुख्य रूप से फैशन, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और परिवार से जुड़ी तस्वीरों और रील्स का साझा किया है. 

यह भी पढ़ें- विराट कोहली से घरेलू क्रिकेट में वापसी की अपील, विजय दहिया बोले- 'उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठाकर रखूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com