विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2011

फिलीपीन्स में पैदा हुआ सात अरबवां बच्चा...

बताया जा रहा था कि दुनिया के सात अरबवें बच्चे का जन्म यूपी के बागपत के सुन्हैड़ा गांव में होगा, लेकिन अब इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं...
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दुनिया की आबादी सोमवार को सात अरब के पार हो गई। यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड दुनिया की आबादी पर नजर रखता है। फिलीपीन्स में जन्मी डेनिका मे कमाचो दुनिया में पैदा हुए संभावित सात अरबवें बच्चों में से एक है जिस वक्त डेनिका का जन्म हुआ उस वक्त यूनाइटेड नेशन्स के अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे। इन्होंने बच्चे को एक छोटा केक भेंट किया। इससे पहले दावा किया जा रहा था कि दुनिया का सात अरबवां बच्चा यूपी के बागपत के सुन्हैड़ा गांव या लखनऊ के पास माल गांव या आर्मेनिया के येरावान शहर में पैदा होगा। पिछले कई दिन से दुनिया में ऐसे बच्चे की जन्म की खबर से काफी उत्साह है, जिसके पैदा होते ही इंसानी जनसंख्या सात अरब हो जाएगी। इससे पहले अब 11 साल की आस्था जब 11 मई, 2000 को पैदा हुई थी, तब भारत की एक अरबवीं बच्ची बनी। घर पर लोगों और नेताओं की भीड़ लग गई। सभी ने इस बच्ची को सराहा, तस्वीरें खिंचाई और मुफ्त शिक्षा और रेल यात्रा पास दिलवाने के वादे किए, जो आज तक अधूरे हैं। सरकार के लिए आस्था अब सिर्फ भारत की बढ़ती आबादी का आंकड़ा बनकर रह गई है। यह बच्ची अब भारत की सबसे बड़ी समस्या, बढ़ती आबादी, की तस्वीर बन चुकी है। इसी समस्या के चलते देश को हर नागरिक को वे सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं, जो उन्हें मिलनी चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुनिया, आबादी, 7 अरब
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com