जयपुर मर्डर केस में हिस्ट्री शीटर विजय बाजिया हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल निकल कर सामने आया है. करीब 3 साल पहले जोबनेर में कैलाश की हत्या की गई थी. हिस्ट्री शीटर विजय बाजिया ने कैलाश के परिवार की ओर से विजय की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी और पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ताल तेज कर दी गई है. पुलिस ने हत्याकांड में कुछ आरोपियों को नामजद किया है. नामजद आरोपियों की तलाश में फिलहाल पुलिस की टीम जुटी हुई है. जोबनेर से लेकर जयपुर तक पुरानी रंजिश के कनेक्शन खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद हत्या की वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी. तो इस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश में जयपुर पुलिस जुटी हुई है और करधनी इलाके में हिस्ट्री शीटर की हत्या का ये पूरा मामला बताया जा रहा है.