Worlds largest Ferris Wheel Mystery: गगनचुंबी इमारतों से सजे दुबई में दो साल पहले दुनिया का सबसे बड़ा फेरिस व्हील लगाया गया था, लेकिन यह बहुप्रतीक्षित व्हील ने शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद अचानक रहस्यमय तरीके से घूमना बंद कर दिया है. संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के लिए प्रसिद्ध इलाके में विशाल फेरिस व्हील ‘ऐन दुबई' जिसे दुबई की आंख नाम दिया गया था, पर्यटक को लुभाने वाले ग्लैमर हब में के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन अब यह बंद पड़ा है और इसके बंद होने का कारण किसी को पता नहीं है. फिलहाल इसमें लगीं लाइटें ही काम कर रही हैं. इस संबंध में एक आधिकारिक वेबसाइट पर केवल इतनी सूचना है, 'ऐन दुबई अगली सूचना तक बंद रहेगा. हम सुधार कार्यों को पूरा करने के काम में जोर शोर से लगे हैं.' व्हील को पहले केवल एक महीने के लिए बंद किया जाने वाला था, लेकिन अब इसके दोबारा शुरु होने को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
दोबारा शुरू होने पर अटकलें
वर्ष 2021 में इस परियोजना का उद्घाटन करने वाली एजेंसी लोगों की पूछताछ का जवाब देने में विफल रही है. इस विशाल फेरिस व्हील के चारों तरफ खुले रेस्तरां, दुकानों और कैफे के कर्मचारियों को संदेह है कि, लगभग छह साल में बनने वाली यह व्हील अब दोबारा कभी शुरू होगी. पास की एक दुकान के कर्मचारी ने नाम का खुलासा नहीं किए जाने के शर्त पर कहा, 'पिछले साल उन्होंने हमसे वादा किया था कि, सर्दियों में यह खुला रहेगा, अब वे कह रहे हैं कि आने वाली सर्दियों में यह फिर से खुला रहेगा, लेकिन हमें यकीन नहीं है...ऐसा होगा.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहुत धीमी रफ्तार
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के एक संघ ने फेरिस व्हील ‘दुबई आई' को मानव निर्मित द्वीप ब्लूवाटर्स पर बनवाया है. ब्लूवाटर्स को रिटेल, रेसिडेंशियल और इंटरटेनमेंट सेंटर के रूप में डिजाइन किया गया है. एक वर्ष से अधिक समय से, फेरिस व्हील का प्रवेश द्वार बंद है और टिकट बूथ वीरान पड़े हैं. पर्यटक यहां आकर बाहरी हिस्से पर लगी एलईडी लाइटों की तस्वीरें खींचकर लौट जाते हैं.
कई रिकॉर्ड ब्रेकिंग लैंडमार्क से भरे दुबई शहर ‘ऐन दुबई' 250 मीटर ऊंचाई पर स्थित है. दुबई पर्यटन विभाग के अनुसार, इस व्हील के हर लेग की लंबाई लंदन के 15 बसों के बराबर है और ‘लंदन आई' से दोगुना बड़ा है. इसमें 48 एयरकंडीशंड केबिन हैं और एक बार में 1750 लेग राइड का मजा ले सकते हैं. इसके टिकट की कीमत 27 डॉलर से 1280 डॉलर तक है. बंद होने के पहले 38 मिनट तक इस राइड का मजा लेने वाले मोहम्मद ने बताया कि, ऊपर से नजारा काफी आकर्षक है, लेकिन यह बहुत धीमा है.
ये भी देखें- सनी देओल ने गदर 2 से लेकर अमीषा पटेल के बयान तक एनडीटीवी के हर सवाल के जवाब दिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं