विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

अफगानिस्तान की दो मस्जिदों में आत्मघाती हमले, 72 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में दो अलग-अलग मस्जिदों में हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है.

Also Read in
अफगानिस्तान की दो मस्जिदों में आत्मघाती हमले, 72 लोगों की मौत
फाइल फोटो
काबुल: अफगानिस्तान में दो अलग-अलग मस्जिदों में हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है. पहला हमला राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में हुआ जहां एक आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को शाम की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया. इस हमले में 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमला, 43 सैनिकों की मौत

काबुल के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल बसीर मुजाहिद ने बताया, 'आत्मघाती हमलावर ने दश्त-ए-बार्ची मस्जिद में नमाजियों के बीच खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया.' पुलिस ने शुरू में कहा था कि इमाम जमां मस्जिद में एक बंदूकधारी ने हमला किया है. दूसरा हमला घोर प्रांत की एक सुन्नी मस्जिद में हुआ.

यह भी पढ़ें : काबुल हमला : तालिबान के रॉकेट हमले की जद में आने से बाल-बाल बचे स्पाइस जेट के यात्री

प्रांतीय पुलिस के प्रवका मोहम्मद इकबाल निजामी ने बताया कि यहां जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई. किसी संगठन ने फिलहाल इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. हाल के दिनों में तालिबान ने कई हमले किए हैं. (इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com