विज्ञापन
This Article is From May 08, 2016

अफगानिस्तान में छह तालिबान आतंकवादियों को फांसी दी गई

Also Read in
अफगानिस्तान में छह तालिबान आतंकवादियों को फांसी दी गई
प्रतीकात्मक चित्र
काबुल: अफगानिस्तान में छह तालिबान कैदियों को रविवार को फांसी दी गई। साल 2014 में अशरफ गनी के सत्ता में आने के बाद पहली बार इतने लोगों को फांसी दी गई है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'अफगान संविधान के अनुसार गनी ने उन छह आतंकवादियों को फांसी देने की मंजूरी दी, जिन्होंने नागरिकों एवं सार्वजनिक सुरक्षा के खिलाफ गंभीर अपराध किए थे।'

सरकार के एक सूत्र ने कहा कि जिन छह लोगों को फांसी दी गई, वे सभी तालिबान कैदी थे। गनी ने पिछले महीने तालिबान के खिलाफ कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया का संकल्प लिया था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफगानिस्तान, तालिबान, अशरफ गनी, फांसी, Afghanistan, Taliban, Ashraf Ghani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com