विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

नाव से दूसरे देश की सीमा में घुसने पर 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार

अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. व्यक्तियों को आस्ट्रेलिया के उत्तर में टॉरेस स्ट्रेट में पकड़ा गया. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया कि वे पिछले सप्ताह सैबई द्वीप पर आए जो करीब तीन सालों में ऑस्ट्रेलियाई तटों तक पहुंचने वाली पहली सफल नौका यात्रा है.

Also Read in
नाव से दूसरे देश की सीमा में घुसने पर 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार
फाइल फोटो
नई दिल्ली: नौका से आस्ट्रेलिया पहुंचने का प्रयास कर रहे चीन के छह और पापुआ न्यू गिनी के एक नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि उनमें से दो पर मानव तस्करी करने का आरोप है. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. व्यक्तियों को आस्ट्रेलिया के उत्तर में टॉरेस स्ट्रेट में पकड़ा गया.  सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया कि वे पिछले सप्ताह सैबई द्वीप पर आए जो करीब तीन सालों में ऑस्ट्रेलियाई तटों तक पहुंचने वाली पहली सफल नौका यात्रा है.

पढ़ें :  जापान के ऊपर से मिसाइल दागकर उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग बोले- ये तो ट्रेलर था

अधिकारियों ने समूह के देश में पहुंचने की खबर की पुष्टि नहीं की है. सोमवार को सरकार ने 1,000 से अधिक दिनों में नौका से किसी भी प्रवासी को आने से रोकने में अपनी सफलता की बात कही है.

वीडियो :  बोको हराम ने पांच महिलाओं सहित नौ लोगों का अपहरण किया
प्रवासी एंव सीमा सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘हाल ही में आस्ट्रेलियाई सीमा बल ने आस्ट्रेलिया में अवैध तरीके से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे छह चीनी नागरिकों को देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया.’ बताया गया है कि पांच लोगों को वापस चीन भेज दिया गया है जबकि पापुआ न्यू गिनी के एक नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है.

इनपुट : भाषा
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, China, Chinese Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com