विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2011

कराची में हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

कराची में हिंसा में पीपीपी के पूर्व सांसद सहित 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान एक कंपनी के 13 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया।
कराची: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में जारी हिंसा में सत्तारूढ़ पीपीपी के पूर्व सांसद सहित 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान एक निजी कंपनी के 13 कर्मचारियों का अपहरण भी कर लिया गया। मरने वालों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के पूर्व सांसद वजा करीम दाद भी शामिल हैं, जिन्हें ल्यारी के एक रेस्त्रां में गोली मार दी गई। 63 वर्षीय दाद अपने दोस्तों के साथ इस रेस्त्रां में इफ्तार कर रहे थे कि तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दाद सहित चार की हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह से अभी तक शहर में करीब 52 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के एक गिरोह ने निजी कंपनी के 13 कर्मचारियों का भी अपहरण कर लिया, लेकिन बाद में इन्हें छोड़ दिया। 'जियो न्यूज' ने खबर दी है कि हिंसा के ताजा दौर में 52 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 26 की जान गुरुवार रात गोलीबारी और हिंसक घटनाओं में गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कराची, हिंसा, मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com