विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2018

कांगो में तेल के टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत, 100 झुलसे

‘एक्टुअलाइट.सीडी’ वेबसाइट के अनुसार, कांगो सेंट्रल क्षेत्र के अंतरिम गर्वनर अतोऊ माताबुआना ने कहा, ‘‘50 लोगों की मौत हो गयी और 100 लोग झुलस गए.’’

कांगो में तेल के टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत, 100 झुलसे
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
किन्शासा: कांगो के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के एक टैंकर की दूसरे वाहन से भिंड़त के बाद करीब 50 लोगों की मौत हो गयी और 100 लोग झुलस गए. क्षेत्र के कार्यवाहक गर्वनर ने यह जानकारी दी. ‘एक्टुअलाइट.सीडी’ वेबसाइट के अनुसार, कांगो सेंट्रल क्षेत्र के अंतरिम गर्वनर अतोऊ माताबुआना ने कहा, ‘‘50 लोगों की मौत हो गयी और 100 लोग झुलस गए.’’

हादसा राजधानी किन्शासा को अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित देश के अकेले बंदरगाह मतादी से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ. यह जगह किसांतु शहर के पास है और राजधानी से पश्चिम में करीब 120 किलोमीटर दूर है.

संयुक्त राष्ट्र के रेडियो नेटवर्क ‘ओकपी रेडिया’ ने कहा, ‘टैंकर में विस्फोट से उठी आग की लपटें तेजी से फैलीं और इनकी चपेट में आसपास के घर आ गए.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congo, Fuel Tanker Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com