विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2015

नेपाल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Also Read in
नेपाल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप से हुई तबाही का मंजर (फाइल फोटो)
काठमांडू: नेपाल में गुरुवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई।

समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार के भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिला था, जो काठमांडू से 65 किलोमीटर दूर है।

नेपाल में गुरुवार रात आए भूकंप का 25 अप्रैल को आए भीषण और विनाशकारी भूकंप के बाद के झटके माना जा रहा है। देश में 25 अप्रैल को आए भूकंप में 8,500 लोगों की मौत हो गई थी।

सिंधुपालचौक जिला भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, 25 अप्रैल के विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में कम तीव्रता के तीन से चार झटके रोजाना महसूस किए जा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूकंप, नेपाल भूकंप, भूकंप का झटका, Earthquake, Nepal Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com