इस साल की शुरुआत में वेस्टमोरलैंड काउंटी में एक 4 वर्षीय लड़के को घायल करने वाली गोलीबारी की घटना के जवाब में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने लड़के के माता-पिता लॉरा स्टील (Laura Steele) और माइकल लिन (Michael Lynn) के खिलाफ आरोप दायर किया है. दोनों पर बच्चों के हित को खतरे में डालने और लापरवाही से दूसरे व्यक्ति को खतरे में डालने का आरोप है. यह घटनाक्रम घटना की गहन जांच के बाद सामने आया है.
'दुखद और अस्वीकार्य गोलीबारी थी'
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी निकोल ज़िकारेली (Nicole Ziccarelli) ने एक बयान में कहा, "यह एक दुखद और अस्वीकार्य गोलीबारी थी जिसे रोका जा सकता था और रोका जाना चाहिए था. इस प्रकार की घटनाओं को होने से रोकने के लिए एक सिंपल तरीका है, और वह है अपने हथियार को एक सेफ और सिक्योर स्थान पर रखना चाहिए."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लड़के को अभी भी मेडिकल केयर मिल रही है
रोस्ट्रावर टाउनशिप में गौडियो ड्राइव पर स्थित अपने घर में गलती से खुद को हैंडगन से गोली मार लेने के बाद 6 जुलाई को 4 वर्षीय रोनी लिन (Ronnie Lynn) को अस्पताल ले जाया गया था. वेस्टमोरलैंड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने कहा कि लड़के को अभी भी लगातार मेडिकल केयर मिल रही है.
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस की सहायता से, रोस्ट्रावर पुलिस पिछले कई महीनों से जांच कर रही है. कई इंटरव्यू के बाद, डिटेक्टिव ने पाया कि हैंडगन घर के बेडरूम में फर्श पर असुरक्षित और लोडेड रखा गया था. पुलिस ने पुष्टि की कि गोलीबारी के समय स्टील और लिन दोनों घर पर थे और उन्होंने बेडरूम से 'पॉप' की आवाज सुनी और देखा कि बच्चा फर्श पर खून से लथपथ पड़ा है और बच्चे के पास हैंडगन है.
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ज़िकारेली ने कहा कि इस छोटे लड़के को संभवतः अपने पूरे जीवन में इस दर्दनाक याद के साथ रहना होगा. हालांकि हम जानते हैं कि हम हर अपराध को रोक नहीं सकते हैं, हमें अपने सबसे कमजोर लोगों की रक्षा करने का एक तरीका ढूंढना होगा.
ये भी पढ़ें- जेल में बंद कांग्रेस नेता शादी में करता दिखा भांगड़ा...VIDEO देख पुलिस के उड़े होश, 2 अधिकारी सस्पेंड
ये भी पढ़ें- कैस चलता था महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से सट्टा? किस तरह से सर्कुलेट हो रहा था हवाला का पैसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं