विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

ब्रिटेन में मिले नए कोरोना स्ट्रेन के 4 केस स्पेन में आए सामने, सरकार ने की पुष्टि

मैड्रिड ने मंगलवार से स्पेनिश नागरिकों और निवासियों को छोड़कर यूनाइटेड किंगडम से सभी एंट्रिज पर बैन लगा दिया है.

ब्रिटेन में मिले नए कोरोना स्ट्रेन के 4 केस स्पेन में आए सामने, सरकार ने की पुष्टि
अधिकारियों ने कहा कि कोरोनो वायरस स्ट्रेन के तीन अन्य संदिग्ध मामले भी हैं.
मैड्रिड:

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन जैसा ही संक्रमण स्पेन की राजधानी मेड्रिड चार लोगों में मिला है. क्षेत्रीय सरकार ने शनिवार को यह बताया. स्पेन में इस नए स्ट्रेन के ये पहले मामले सामने आए हैं. सभी चार मामलों में ऐसे लोग शामिल थे जो हाल ही में यूके से आए थे, मैड्रिड क्षेत्रीय सरकार के उप स्वास्थ्य प्रमुख एंटोनियो ज़ापात्रो (Antonio Zapatero) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया. 

उन्होंने कहा, "रोगी गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं, हम जानते हैं कि यह स्ट्रेन अधिक संक्रामक है, लेकिन इससे अधिक गंभीर बीमारी नहीं होती है." उप स्वास्थ्य प्रमुख ने कहा "अलार्म की कोई आवश्यकता नहीं है."

ज़ापात्रो ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के तीन अन्य संदिग्ध मामले हैं भी हैं, लेकिन परीक्षणों के परिणाम केवल मंगलवार या बुधवार को उपलब्ध होंगे.

वायरस के नए स्ट्रेन, जिसे लेकर विशेषज्ञों को डर है कि ये अधिक संक्रामक है, इसने स्पेन सहित 50 से अधिक देशों को यूके की यात्रा प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित किया है.

मैड्रिड ने मंगलवार से स्पेनिश नागरिकों और निवासियों को छोड़कर यूनाइटेड किंगडम से सभी एंट्रिज पर बैन लगा दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Britain, Coronavirus New Strain, Coronavirus New Strain Found In Britain, Spain, Madrid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com