विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2019

कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 3 की मौत और चार घायल

कैलिफोर्निया में पुलिस ने शनिवार को कहा कि लॉस एंजिलिस के पास एक जगह पर गोलीबारी में तीन व्यक्ति मारे गए और चार अन्य घायल हो गए.

कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 3 की मौत और चार घायल
गोलीबारी में 3 लोगों के मारे जाने की सूचना है.
वाशिंगटन:

कैलिफोर्निया में पुलिस ने शनिवार को कहा कि लॉस एंजिलिस के पास एक जगह पर गोलीबारी में तीन व्यक्ति मारे गए और चार अन्य घायल हो गए. टोरेंस पुलिस विभाग के सार्जेंट रोनाल्ड हैरिस ने इसकी पुष्टि की है कि अधिकारियों ने शुक्रवार को रात 11 बजकर 54 मिनट पर गैबल हाउस बाउल में गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि इसमें हताहत सातों पुरुष हैं. तीन को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया. ‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स' की खबर के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेल परिसर के पास झगड़ा हुआ. टोरेंस पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में लोगों को चेतावनी देते हुए उनसे क्षेत्र से दूर रहने का अनुरोध किया. टोरेंस एक तटवर्ती शहर है जो कि लॉस एंजिलिस से करीब 30 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित है. 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
California, California Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com