विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2019

समुद्र किनारे लोग कर रहे थे मस्ती, उसी वक्त आ गई 20 व्हेल, Video में देखिए आगे क्या हुआ

समुद्र के किनारे लोगों को एक या दो नहीं बल्कि 20 व्हेल मछलियां मिलीं. साइमन आइलैंड के ईस्ट बीच पर समुद्र की लहरों के साथ 20 व्हेल किनारे पर आ गईं. 

समुद्र किनारे लोग कर रहे थे मस्ती, उसी वक्त आ गई 20 व्हेल, Video में देखिए आगे क्या हुआ
समुद्र किनारे दिखीं 20 व्हेल...
जॉर्जिया:

समुद्री जीवों को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ छपता रहता है. कभी व्हेल मछली (Whale) के पेट में प्लास्टिक मिलती है तो कभी कई बड़ी मछलियां समद्री किनारे मरी पाई जाती हैं. लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ. समुद्र के किनारे लोगों को एक या दो नहीं बल्कि 20 व्हेल मछलियां मिलीं. साइमन आइलैंड के ईस्ट बीच पर समुद्र की लहरों के साथ 20 व्हेल किनारे पर आ गईं. 


डिक्सी मैकॉय नाम की महिला ने फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर किया. करीब 14 मिनट की इस वीडियो में महिला ने व्हेल के वहां आने और लोगों द्वारा व्हेल को वापस समुद्र में भेजने का पूरा वाकया दिखाया.

डिक्सी ने सीएनएन को बताया कि साइमन आइलैंड पर करीब 20 व्हेल आ गईं. समुद्र के किनारे पर पहुंच कई व्हेल खुद से समुद्र में जाने की कोशिश करती रहीं तो कुछ को लोगों ने ढकेल पर वापस भेजा.

'डेढ़ करोड़' की उल्टी बेचने निकला था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार और...

डिक्सी ने आगे कहा कि जैसे ही हम बीच पर पहुंचे, हमने देखा कि वहां पानी में बहुत सारे लोग इकठ्ठे हुए हैं. पहले तो हमें लगा कि वहां डॉलफिन्स होगी, लेकिन पास आने पर देखा तो यकीन नहीं कर पाए. हमें समुद्र के किनारे पर पड़ी इतनी सारी व्हेल मछलियां देख बहुत बुरा लगा. 

बहुत सारी व्हेल तो खुद ही पानी में चली गईं, लेकिन कुछ 3 व्हेल समुद्र में वापस नहीं जा पाईं और मर गईं. जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नैचुरल रिसोर्स (DNR) ने बताया कि बहुत सारी व्हेल को बचा लिया गया. लेकिन अगर यहां मौजूद लोग उनकी मदद नहीं करते तो वो मर सकती थीं.

प्रेग्नेंट व्हेल की हुई दर्दनाक मौत, पेट के अंदर से मिला 22 किलो प्लास्टिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com