विज्ञापन

आसमान छोड़ सड़क पर फर्राटे मारते नजर आया हवाई जहाज! इस उड़नखटोला को देख हिला लोगों का दिमाग

Jet plane car on road: हाल ही में सड़क पर एक अनोखी 'प्लेन कार' दौड़ती हुई नजर आई, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग खूब मौज ले रहे हैं.

आसमान छोड़ सड़क पर फर्राटे मारते नजर आया हवाई जहाज! इस उड़नखटोला को देख हिला लोगों का दिमाग
रनवे छोड़कर फ्लोराडा की सड़कों पर दौड़ने लगी प्लेन वाली कार, देखे लोग बोले- ये कार है या हवाई जहाज?

Florida plane car viral video: अक्सर सड़कों पर एक से बढ़कर एक मॉडिफाइड और लग्जरी कारें देखने को मिल जाती हैं, लेकिन जरा सोचिए कि आप सड़क पर आराम से टहल रहे हों और अचानक आपके बगल से कोई हवाई जहाज फर्राटा भरते हुए निकल जाए तो? फ्लोरिडा के फेमस डेटोना बीच के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित डेटोना बीच पर घूमने गए दो दोस्त उस समय हक्के-बक्के रह गए, जब उन्होंने सड़क पर एक प्लेन को कार की तरह दौड़ते देखा. जेट प्लेन के आकार में मॉडिफाई की गई इस खास कार का वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

ये भी पढ़ें:-58 लाख का पैकेज, अपना घर और कार फिर भी नहीं मिला कोई दूल्हा...'दुल्हन की मंडी' में फूट-फूटकर रोई महिला

सड़क पर दौड़ती दिखी अजीबोगरीब 'प्लेन कार' (Daytona Beach custom plane car)

वीडियो के मुताबिक, दो दोस्त फ्लोरिडा में बीच की तरफ टहलते हुए जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क पर चल रहे एक अजीबोगरीब गाड़ी पर पड़ी. पहली ही नजर में ये किसी छोटे प्राइवेट जेट जैसा दिख रहा था, जो हवा में उड़ने के बजाए जमीन पर बड़े मजे से दौड़ रहा था. इस अनोखे नजारे को देखकर दोनों दोस्त हैरान रह गए. दरअसल, ये कोई उड़ने वाला असली प्लेन नहीं था, बल्कि एक प्राइवेट जेट के बॉडी फ्रेम को कार की तरह डिजाइन किया गया था. इसमें पहिए लगे हुए थे और ये ट्रैफिक के बीच दूसरी गाड़ियों की तरह ही सड़क पर चल रही थी. गाड़ी का लुक इतना शानदार और फिनिश्ड था कि, दूर से देखने पर ये बिल्कुल असली हवाई जहाज ही लग रहा था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (plane jaisi car viral)

जैसे ही ये वीडियो कैमरे में कैद हुआ देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. लोग इस मॉडिफाइड कार के मालिक की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, 'ये सड़क पर चलने वाला असली 'उड़नखटोला' है.'

ये भी पढ़ें:-रोबर्स केव में सिर पर स्पीकर रख जमकर नाचे टूरिस्ट, बजने लगा हरियाणवी गाना तो भड़क उठे लोग
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plane, Car, Car Viral Video, Daytona Beach, Jet Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com