विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

बलूचिस्तान की सूफी मस्जिद में आत्मघाती हमला : अब तक हो चुकी है 20 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक सूफी दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है.

Also Read in
बलूचिस्तान की सूफी मस्जिद में आत्मघाती हमला : अब तक हो चुकी है 20 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
गुरुवार की शाम को हुआ था ब्लास्ट ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक सूफी दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है, जबकि 30 से अधिक घायल हैं. डॉन न्यूज के मुताबिक, जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की. डॉन न्यूज के मुताबिक, यह विस्फोट गुरुवार शाम को फतेहपुर में पीर राखेल शाह की दरगाह के प्रवेश द्वार पर उस समय हुआ, जब वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. यह झाल माग्सी जिले का एक छोटा सा कस्बा है.

बलूचिस्तान में दरगाह पर हुए हमले की अमेरिका ने की निंदा

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने दरगाह में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक दिया, जिसके बाद हमलावर ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा दिया. बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुग्ती ने डॉन न्यूज को बताया, "यदि हमलावर दरगाह में घुस जाता तो मृतकों की संख्या बहुत अधिक होती." हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

वीडियो : कुलभूषण जाधव कब छूटेंगे

गौरतलब है कि गुरुवार को हुई यह घटना इस साल किसी दरगाह पर हुआ इस तरह का दूसरा घातक हमला है. इससे पहले फरवरी में एक आत्मघाती हमलावर ने सिंध के शेवान में लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 250 से अधिक घायल हो गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baloochistan Blast Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com