क्रीमस्क (रूस):
रूस का दक्षिणी क्षेत्र क्रासनोदोर इन दिनों भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इस क्षेत्र में बाढ़ के कहर से मरने वालों की संख्या 146 पहुंच गई है और करीब 29 हजार लोग बिजली की किल्लत की वजह से अंधेरे में रहने को विवश हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों का दौरा किया। कई इलाकों में लोग पूरी रात पानी में फंसे रहे और सड़कें एवं रेल पटिरयां जलमग्न हैं। क्षेत्रीय जांच विभाग के प्रवक्ता इवान सेनगेरोव ने बताया कि कम से कम 146 लोग मारे गए हैं।
क्रीमस्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस शहर में 134 शव बरामद किए गए हैं। क्रीमस्क काला सागर रिजॉर्ट सोचि से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में है। सोचि में रूस 2014 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन करेगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Russia Flash Floods, Russia Flood, South Russia Flood, रूस में बाढ़, बाढ़ का कहर