विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

UN ने जारी की आतंकियों की नई लिस्ट, दाऊद इब्राहिम-हाफिज सईद का नाम भी शामिल

इस सूची में मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद के संगठन लश्कर- ए- तैयब्बा का भी नाम है.

UN ने जारी की आतंकियों की नई लिस्ट, दाऊद इब्राहिम-हाफिज सईद का नाम भी शामिल
भारत का मोस्ट वांडेट गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम. (फाइल फोटो)
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जारी की सूची.
  • आतंकियों की लिस्ट में 139 पाकिस्तानी शामिल.
  • हाफिज सईद का नाम भी है शामिल.
वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवादियों और चरमपंथियों की ताजा सूची में पाकिस्तान से ही 139 नाम शामिल हैं. इस सूची में भारत का मोस्ट वांडेट गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन लश्कर- ए- तैयबा का भी नाम शामिल है.

डॉन न्यूज की खबर के अनुसार, सूची में शीर्ष पर ओसामा बिन-लादेन के उत्तराधिकारी ऐमन अल- जवाहिरी का नाम है. इस सूची में उन सभी को चिह्नित किया गया है जो पाकिस्तान में निवास कर चुके हैं, वहां से अपनी गतिविधियां चलाई हैं या फिर अपनी गतिविधियां चलाने के लिए पाकिस्तानी जमीन का इस्तेमाल करने वाले संगठनों से जुड़े रहे हैं. लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में शामिल किया गया है जो इंटरपोल का वांछित है और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है.

अमेरिका ने हाफिज सईद की राजनैतिक पार्टी MML को आतंकी संगठन घोषित किया

लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में कई जगहों पर आतंकवादी हमले किए थेस जिसमें 6 अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए थे. खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की इस सूची में भारतीय नागरिक दाऊद इब्राहीम कासकर का नाम भी शामिल है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अनुसार, दाऊद के पास कई पासपोर्ट हैं जो रावलपिंडी और कराची से जारी हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि कराची के नूराबाद में दाऊद का एक बड़ा बंगला है. वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है. 

VIDEO: सिंपल समाचार: आखिर झुका पाकिस्तान, हाफिज सईद आतंकी करार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com