ईरान ने बुधवार को 12 महिला एक्टर्स पर फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करने पर बैन लगा दिया. एक अधिकारी ने कहा कि महिला कलाकार इस्लामिक गणराज्य के सख्त ड्रेस कोड का पालन करने में नाकाम रहीं. इस्लामिक गणराज्य ड्रेस कोड में हेड स्कार्फ अनिवार्य है, लेकिन इसका भी पालन नहीं किया गया. इसलिए उन्हें बैन कर दिया गया.
ईरान के संस्कृति और इस्लामी मार्गदर्शन मंत्री मोहम्मद मेहदी इस्माइली ने हफ्ते में एक बार होने वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जो लोग कानून का पालन नहीं करेंगे, उन्हें काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इन एक्टर्स के काम करने पर लगा प्रतिबंध
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस तारानेह अलीदोस्ती, कातायुन रियाही और फतेमेह मोटामेद आरिया समेत 12 एक्टर्स पर ड्रेस कोड के नियम तोड़ने का आरोप है. इन्हें फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
1983 से महिलाओं के लिए लागू है ड्रेस कोड
ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद 1983 से महिलाओं के लिए गर्दन और सिर को ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है. हालांकि, महिलाएं ड्रेस कोड का तेजी से उल्लंघन कर रही हैं. ईरान ने पिछले कुछ महीनों में हिजाब नियमों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं और व्यवसायों के खिलाफ कदम बढ़ा दिए हैं.
नियम तोड़ने पर हो सकती है 10 साल तक की सजा
ईरान की इस्लामिक सरकार ने हिजाब नहीं पहनने पर कड़ी सजा का कानून बनाया है. यहां हिजाब नहीं पहनने पर भारी जुर्माना और 10 साल तक की सजा हो सकती है. यहां हिजाब को लेकर खूब विवाद हुआ था और महिलाएं इसके विरोध में सड़कों पर उतरी थीं. इसी विवाद के बीच सरकार की तरफ से ये विवादित कानून पारित कर दिया गया और हिजाब पहनना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया.
ये भी पढ़ें:-
इज़रायल ने गाजा में हमास के 320 ठिकानों पर किये हमले, ईरान ने कहा- हिंसा "आउट ऑफ कंट्रोल'
इजरायल ने तेज किया हमला, गाजा के अस्पतालों में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, संसाधनों की कमी;10 पॉइंट्स
अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन की ईरान को चेतावनी दी, अमेरिकियों पर हमले का जवाब देंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं