विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2018

मध्य नाइजीरिया में संदिग्ध साम्प्रदायिक हिंसा में 11 लोगों की मौत

घटना में घायल हुए 11 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती, हाल ही में एक गांव में पास्टर और उनकी पत्नी सहित आठ लोगों की हत्या हुई थी

मध्य नाइजीरिया में संदिग्ध साम्प्रदायिक हिंसा में 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
लागोस: मध्य नाइजीरिया में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों मौत हो गई है. पुलिस प्रवक्ता तेरना त्योपेव ने एक बयान में कहा कि घटना रविवार को देर शाम प्रांतीय राजधानी जोस के पास लोपांडेट द्वेई दु गांव की है.    

उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए 11 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं.    

VIDEO : नाइजीरियन गैंग ने ठगा

गौरतलब है कि इस घटना से महज एक सप्ताह पहले ही फुलानी समूह के घुडसवारों ने जोस के निकट एक गांव में पास्टर और उनकी पत्नी सहित आठ लोगों की हत्या कर दी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nigeria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com