बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट पेश किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इशारों-इशारों में हुई बातचीत को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई. सदन में खड़े होकर बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बगल में बैठे नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर कुछ संकेत में पूछा, जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में 'चाचा-भतीजे' के राजनीतिक समीकरण को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
नीतीश कुमार बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री के ठीक बगल में बैठे थे, इसीलिए उनका इशारा कैमरे में कैद हो गया. उन्होंने तेजस्वी यादव की ओर देखकर अपना मुंह बनाया और फिर हाथ उठाकर संकेतों में कुछ पूछा. तेजस्वी यादव इसके जवाब में पहले मुस्कुराए और फिर उसका जवाब दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दोनों नेताओं की इशारों-इशारों में इसी बातचीत से एक बार फिर प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया.
हालांकि तेजस्वी यादव ने सदन से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से पूछे जाने पर इस राज से पर्दा उठाया. उन्होंने कहा कि लंच कर के आने के बाद मैं चाकलेट खा रहा था, इसी को देखकर मुख्यमंत्री पूछ रहे थे कि मैं अपना मुंह क्यों चला रहा हूं. आरजेडी नेता ने साथ ही कहा कि नीतीश कुमार की तो आदत है वो इशारा करते रहते हैं. सदन में एक मंत्री अपनी नाक में उंगली कर रहे थे तो उन्हें भी संकेतों में बता रहे थे कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं.
वहीं बजट पेश किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को गले से लगा लिया. इस पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनका भाषण खोखला था तो सीएम को पीठ थपथपाकर नजर उधर करना था. उनके जैसा कोई मिमिक्री नहीं कर सकता है.

गौरतलब है कि नीतीश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. यह इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी बजट है. वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस साल बजट का कुल आकार पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं