उत्तरकाशी जिले में पूरे छह दिनों बाद धूप खिली है. मौसम साफ होते ही चारो तरफ बर्फीली पहाड़ी चांदी जैसे रंग में चमक रही है, जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री धाम से लेकर शीतकालीन प्रवास मुखवा, खरसाली के अलावा हर्षिल, सुक्खी टॉप, सांकरी, हरकीदून, केदार कांठा, गुलाबी कांठा जैसी जगहों में भी खूब बर्फबारी हुई है. मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में यमुना मंदिर चारो तरफ से बर्फ से ढक गया है. करीब आधा फीट तक बर्फ मंदिर परिसर के चारों तरफ जम गई है.

बर्फ से थका यमुनोत्री धाम.
वर्तमान समय में जिले में मौसम पूरी तरह साफ हो गया है... बर्फबारी ज्यादा होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से आगे अवरूद्ध हो गया, जहां बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किया जा रहा है. वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जंगल चट्टी के पास पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है. यहां एन0एच0 बड़कोट द्वारा मार्ग सुचारू करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है.

Snowfall: खरसाली क्षेत्र और जानकी चट्टी में बर्फबारी से दिखा सुंदर नजारा. हालांकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से आगे अवरूद्ध हो गया है.
उत्तरकाशी में शनिवार को मौसम सामान्य रहा. यहां चटख धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में यमुना मंदिर पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है. यहां चारों ओर बर्फ बिछी हुई है. धूप खिलने से बर्फ से ढके यमुना मंदिर का सौंदर्य में निखार आ गया है. बता दें कि पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी से ऊंचाई वाले जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
ये भी पढ़ें: Success Story: ड्राइवर का बेटा बना IPS, 20 परीक्षाओं में फेल होने के बाद मिली सफलता, जानिए विवेक यादव की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं