विज्ञापन
2 months ago

India vs England, 4th T20I : चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर लिया है. बता दें कि पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैच में भारत को हार का सामना करना पडा है. भारत ने इंग्लैंड को 159 रन का टारगेट दिया था. जिसके बाद इंग्लैंड ने ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को 13.5 ओवर में हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक 35 गेंद पर नाबाद 79 रन की धमाकेदार पारी खेली तो वहीं,  फिल सॉल्ट ने 42 गेंद पर 59 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह को एक मात्र सफलता हासिल करने में सफल रहे.  Scorecard)

7 साल में पहली बार, टीम इंडिया लगातार दो T20I सीरीज़ हारी है

 इससे पहले ब्रिस्टल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब रही थी.  चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 49 गेंदों में 80 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को स्कोर को 158 रन पर पहुंचाने में सफल रहे थे. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 16 और वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग ने दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.  

चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा. 

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग. 

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड 9 विकेट से जीता

आखिरकार इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 13.5 ओवर में 159 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से जीत लिया, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली.

IND vs ENG LIVE Score: फिल सॉल्ट का भी अर्धशतक

 फिल सॉल्ट  ने 34 गेंद पर अर्धशतक जमा दिया है. इंग्लैंड को जीत के लिए अब 24 रन चाहिए. 

IND vs ENG LIVE Score: 10 ओवर में 120 रन

इंग्लैंड ने 10 ओवर में 120 रन एक विकेट पर बना लिए हैं. भारत के लिए यहां से मैच बचाना मुश्किल नजर आ रहा हैत 

IND vs ENG LIVE Score: हैरी ब्रूक का धमाका, जमाया पचासा105

हैरी ब्रूक ने 21 गेंद पर 50 और फिल सॉल्ट 37 ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं. 

इंग्लैंड 105/1 (9 ओवर)

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 62 रन

इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए हैं. फ़िल सॉल्ट गेंद में 26 और हैरी ब्रूक 10 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी जोस बटलर (08) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: सॉल्ट ने पकड़ी लय

इंग्लैंड की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं. फ़िल सॉल्ट 19 गेंद में 26 और हैरी ब्रूक पांच गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 3 ओवरों में बनाए 22 रन

शुरुआती तीन ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए हैं. हैरी ब्रूक तीन गेंद में आठ और फिल सॉल्ट बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी जोस बटलर (08) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता, बटलर आउट, किशन ने पकड़ा शानदार कैच

भारतीय टीम को पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई है. उन्होंने विपक्षी टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को ईशान किशन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बटलर पारी का आगाज करते हुए आठ गेंद में आठ रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 2.3 ओवरों में 1-13 रन है.

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर मेडन डाला

भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. जहां विपक्षी टीम के बल्लेबाज एक भी रन बनाने में नाकामयाब रहे. फिल सॉल्ट ने सभी गेंदों का सामना किया. इस बीच वह एक भी रन नहीं बना पाए. 

IND vs ENG LIVE Score: सॉल्ट और बटलर क्रीज पर उतरे, इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड की तरफ से मैदान में फिल सॉल्ट और जोस बटलर आए हैं. वहीं भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं. इससे पहले ब्रिस्टल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब रही. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 49 गेंदों में 80 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 16 और वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग ने दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

IND vs ENG LIVE Score: आर्चर ने अक्षर पटेल को किया रन आउट

भारत की तरफ से सातवें बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल रन आउट हुए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. आउट होने से पूर्व वह दो गेंद में एक रन बनाने में कामयाब रहे. 

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 159 रन का लक्ष्य

ब्रिस्टल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 159 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 49 गेंदों में 80 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 16 और वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग ने दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

IND vs ENG LIVE Score: वॉशिंगटन सुंदर आउट

वॉशिंगटन सुंदर आउट हो चुके हैं. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वह सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में पांच रन बनाने में कामयाब रहे. सुंदर को आर्चर ने रशीद के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर का धमाका, भारत ने 150 रन के आंकड़े को छुआ

भारतीय बल्लेबाजी पारी के 18 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 18 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर 45 गेंद में 77 और वॉशिंगटन सुंदर दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.  

IND vs ENG LIVE Score: तिलक ने भी छोड़ा साथ, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में तिलक वर्मा आउट हुए हैं. तिलक को टंग ने रेहान के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व तिलक ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 11 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 16.5 ओवरों में 5-130 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: 3 छक्के, 3 चौके, 152.94 की स्ट्राइक रेट से श्रेयस ने जड़ी फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की 10वीं फिफ्टी पूरी कर ली है. मौजूदा समय में वह 33 गेंद में 152.94 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके निकले हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: छक्का लगाने के प्रयास में शिवम दुबे हुए आउट, भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय टीम को चौथा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा है, जो जैक्‍स की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में बैंटन के हाथों लपके गए हैं. आउट होने से पूर्व उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 23 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 95.65 की स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 13.5 ओवरों में 4-101 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत के 100 रन हुए पूरे

भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं. इस आंकड़े तक पहुंचने में टीम को 13.4 ओवर लगे हैं. कैप्टन श्रेयस अय्यर 30 गेंद में 40 और शिवम दुबे 22 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: कैप्टन श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर जमाया पैर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ब्रिस्टल में अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां अन्य बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 35 रन बनाकर मजबूती के साथ क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 12.4 ओवरों में 93/3 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त, श्रेयस अय्यर पर टिकी सबकी नजर

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवरों में 71/3 रन बनाए हैं. कैप्टन श्रेयस अय्यर 20 गेंद में 24 और शिवम दुबे 10 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15), ईशान किशन (04) और अभिषेक शर्मा (16) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 8 ओवरों में बनाए 58 रन

भारतीय टीम का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन है. कैप्टन श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 19 और शिवम दुबे तीन गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15), ईशान किशन (04) और अभिषेक शर्मा (16) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा तीसरा झटका, संकट में टीम

भारतीय टीम को तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक पारी का आगाज करते हुए 14 गेंद में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर रशीद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 6.4 ओवरों में 3-48 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 44 रन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 15 और श्रेयस अय्यर आठ गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15) और ईशान किशन (04) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: ईशान किशन ने भी छोड़ा साथ, संकट में भारतीय टीम, अभिषेक पर टिकी नजर

भारतीय टीम को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है. किशन तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में चार रन बनाकर जॉश टंग का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एस करन ने पकड़ा है. भारतीय टीम का स्कोर 4.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 33 रन है. अभिषेक शर्मा अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. सबकी नजर उनके ऊपर टिकी हुई है. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 4 ओवरों में ठोके 32 रन

भारतीय बल्लेबाजी पारी के चार ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने चार ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा नौ गेंद में 12 और ईशान किशन पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15) हैं. जिन्हें आर्चर ने अपना शिकार बनाया है. 

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिया धोका, 15 रन बनाकर हुए आउट

भारतीय टीम को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है, जा पारी का आगाज करते हुए 10 गेंद में 15 रन बनाकर आर्चर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एस करन ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व वैभव चौथे टी20 मुकाबले में कुल एक छक्का और एक चौका लगाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर तीन ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 20 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक-वैभव ने बदला गियर, टंग के ओवर में लगाए छक्का-चौका

इंग्लैंड की तरफ से पारी का दूसरा ओवर जॉश टंग ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज एक छक्का और एक चौका की मदद से कुल 15 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दूसरे ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 20 रन है. अभिषेक शर्मा पांच गेंद में छह और वैभव सूर्यवंशी सात गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले ओवर में बटोरे 5 रन

इंग्लैंड की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. जहां भारतीय सलामी बल्लेबाज पांच रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के पांच रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: खेल शुरू, वैभव और आर्चर के बीच दिख रहा है जबरदस्त संघर्ष, चरम पर रोमांच

खेल शुरू हो चुका है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बयान

टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, 'हमने आपस में काफी बातचीत की है. टीम का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है. आज के मैच में देखते है कि चीजें कैसी रहती हैं. मैच के दौरान कोशिश रहेगी कि अच्छी बातचीत जारी रहे. हमारी प्लेइंग इलेवन में इतने अनुभवी और अच्छे खिलाड़ी हैं कि हर कोई खुलकर अपनी बात को सबके सामने रख सकता है. लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को शामिल किया गया है. 

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग. 

IND vs ENG LIVE Score: सुंदर और कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में हुई वापसी

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा. 

IND vs ENG LIVE Score: कैप्टन श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नहीं खेल रहे हैं वरुण और हर्षित

हम पिछले दोनों मुकाबलों से ही निडरता के साथ खेलने का प्रयास कर रहे हैं. हर दिन एक नई शुरुआत होती है. आपको हालात समझने की कोशिश करनी पड़ती है. मैच किस दिशा में जा रही है, उसे समझने का प्रयास करना पड़ता है. पिच के मिजाज के मुताबिक खुद को ढालना पड़ता है. पिच अच्छी नजर आ रही है. यहां काफी घास नजर आ रही है. टीम में दो बदलाव हुए हैं. ये दोनों बदलाव चोट की वजह से हुए हैं. बाहर होने वाले खिलाड़ी वरुण और हर्षित हैं. उनकी जगह पर टीम में प्रसिद्ध और वॉशिंगटन की वापसी हुई है. 

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

ब्रिस्टल में एक बार फिर से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. 

नमस्कार!

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com