राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीती रात से बारिश हो रही है. जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है. जिससे यातायात पर असर पड़ा है. बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है. इन हालातों को देखते हुए गाजियाबाद डीएम ने तुरंत एक्शन लिया है और गाजियाबाद के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. गाजियाबाद डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. यानी गाजियाबाद में आज स्कूल बंद रहने वाले हैं. इस आदेश के पालन प्राइवेट स्कूलों को भी करना होगा.
VIDEO | Heavy rain lashes Ghaziabad triggering waterlogging in some parts of the city. Visuals from Sahibabad.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/EMikDiReuk
हालांकि दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का कोई आदेश सामने नहीं आया है. लेकिन कई पेरेंट्स ने बच्चों की आज स्कूल की छुट्टी करवा दी है. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
उत्तराखंड में स्कूल बंद
उत्तराखंड में भी भारी बारिश परेशानी बनकर आई है. बारिश को देखते हुए देहरादून और टिहरी में आज स्कूलों को बंद रखा गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज देहरादून और टिहरी के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है. यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह भी दी गई है. लोग कोई जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है.
मुंबई में क्या बंद हैं स्कूल?
मुंबई में आज बादल छाए हुए हैं और ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई. ऐसे में यहां के स्कूलों को बंद नहीं किया गया है. बता दें कि हाल ही में मुंबई और पालघर में हुई तेज बारिश के कारण यहां के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, जगह-जगह जलजमाव से ट्रैफिक का बुरा हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं