विज्ञापन

'उत्तराखंड मॉडल देश के लिए सही...' UCC और चारधाम व्यवस्था की तारीफ कर ऐसा क्यों बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन

उत्तराखंड के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने धामी सरकार के विकास कार्यों और नीतियों को जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- उत्तराखंड ने पूरे देश को नई दिशा देने का कार्य किया है. यहां ऐसे निर्णय लिए गए जो आने वाले समय में देश के लिए सही मॉडल साबित होंगे.

'उत्तराखंड मॉडल देश के लिए सही...' UCC और चारधाम व्यवस्था की तारीफ कर ऐसा क्यों बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन
देहरादून में ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्होंने अपने दौरे के दौरान प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संवाद किया. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी को आगमी चुनाव की तैयारी में अभी से ही मजबूती के साथ जुटने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए. उन्होंने UCC और चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर सरकार की तारीफ की और कहा कि उत्तराखंड मॉडल देश के लिए सही है. 

धामी सरकार की तारीफ की 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और राज्य सरकार के कार्यों से काफी प्रभावित और संतुष्ट नजर आए. शनिवार 30 मई को देहरादून में ‘युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्होंने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है. 

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी रिकॉर्डतोड़ भीड़, जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

उत्तराखंड ने पूरे देश को नई दिशा दी  

नितिन नवीन ने विशेष रूप से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, महिला अधिकारों और सामाजिक समानता की दिशा में उत्तराखंड ने पूरे देश को नई दिशा देने का कार्य किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए ऐसे निर्णय लिए हैं, जो आने वाले समय में देश के लिए मॉडल साबित होंगे. 

उत्तराखंड में विकास और सुशासन का मॉडल तैयार हो रहा 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन, आधारभूत संरचना विकास, पर्यटन विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों की भी सराहना की. साथ ही कहा, उत्तराखंड में विकास और सुशासन का जो मॉडल तैयार हो रहा है, वह जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है. 

उत्तराखंड में बीच सड़क एक दूसरे पर टूट पड़े लोग, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हो रहा वायरल

भाजपा आलाकमान खुश 

राजनीतिक गलियारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दौरे को संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके वक्तव्यों से यह स्पष्ट संदेश गया कि पार्टी आलाकमान को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और कार्यशैली पर भरोसा है. आगामी चुनाव में संगठन सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगा. 

(हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट) 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Model, Uttarakhand News, Uttarakhand Politics News, Uttarakhand Politics, BJP President Nitin Naveen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com