विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी रिकॉर्डतोड़ भीड़, जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

केदारनाथ धाम में भी यात्री भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि पैदल मार्ग पर भी जाम लग जाता है. इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी रिकॉर्डतोड़ भीड़, जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
बदरीनाथ मार्ग पर लगा लंबा जाम
  • उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ मार्गों पर चारधाम यात्रा के दौरान गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही है
  • जोशीमठ से बद्रीनाथ और ऋषिकेश हेलंग तक कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी है
  • जोशीमठ से बद्रीनाथ मार्ग पर सिंगल लेन सड़क और गेट सिस्टम जाम बढ़ाने वाले मुख्य कारण बताए जा रहे हैं
उत्तराखंड:

तीर्थ यात्री भारी संख्या में इन दिनों उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से केदारनाथ और बदरीनाथ रूट पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतरें देखने को मिल रही हैं. चारधाम यात्रा के लिए यहां रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी है. जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है. पैदल मार्ग से लेकर हाईवे तक गाड़ियां रेंग रही हैं. बताया जा रहा है कि गेट सिस्टम होने की वजह से ये जाम और लंबा हो गया है.

केदारनाथ यात्रा पैदल रूट पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु धाम जा रहे हैं. ऐसे में इस मार्ग पर भी काफी जाम लगा है. इसके अलावा जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. इसकी वजह भी है कि गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और मैदान गर्मी से तप रहे हैं, ऐसे में श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में छुट्टियां मनाने और चारों धाम दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन देखी जा सकती है. जोशीमठ से बद्रीनाथ धाम की तरफ लगभग 6 किलोमीटर और जोशीमठ से ऋषिकेश हेलंग तक लगभग 7 किलोमीटर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं. इसके पीछे सबसे मुख्य वजह श्रद्धालु छुट्टियां मनाने और बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. दूसरा कारण इस वक्त मैदानी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री से 48 डिग्री तक जा पहुंचा है, ऐसे में श्रद्धालु उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में छुट्टियां मनाने पहुंच रहे हैं.

इसका तीसरा सबसे बड़ा कारण जोशीमठ से बद्रीनाथ की तरफ मारवाड़ी पुल तक सिंगल लेन सड़क होने की वजह से वहां जाम बहुत लग रहा है. ऐसे में यात्री घंटों तक जाम में फंस जा रहे हैं. इस समस्या का हल करने के लिए जिला प्रशासन ने जोशीमठ से मारवाड़ी तक गेट सिस्टम किया है. यह गेट सिस्टम एक हफ्ते पहले शुरू किया गया था. इस सिस्टम में पहले एक साइड के वहां बद्रीनाथ की तरफ भेजे जा रहे हैं, फिर उसके बाद बद्रीनाथ से आने वाले वाहनों को छोड़ा जा रहा है, ताकि लोग जाम में न फंसे, लेकिन संख्या बहुत ज्यादा है और ऐसे में सड़क पर काफी लंबा जाम दिख रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

तो वहीं केदारनाथ धाम में भी भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि पैदल मार्ग पर भी जाम लग जा रहा है. लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह यह भी है कि केदारनाथ गौरीकुंड से लगभग 21 किलोमीटर का पैदल मार्ग है और इसी पैदल मार्ग पर जहां यात्री पैदल जाते हैं तो वहीं घोड़े-खच्चर और पालकी वाले भी उसे रास्ते से जाते हैं. घोड़े-खच्चर वालों की संख्या भी लगभग 5000 से 8000 है. ऐसे में वहां भी जाम लग जाता है. अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आती रहती हैं.

इसके अलावा केदारनाथ मंदिर में भी बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है. लगातार श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं. उत्तराखंड के चारों धामों में अभी तक 26 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: केदारनाथ धाम: मंत्री हो या संत्री... सबको कटवानी पड़ेगी ₹1100 की पर्ची, पंडा-पुरोहितों पर भी नई व्यवस्था लागू 

इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्री सावधान; 39 दिनों में 105 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा, इन बातों का रखें ध्यान

लेखक के बारे में
img
किशोर कुमार रावत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Char Dham Yatra, Char Dham Yatra Traffic Jam In Kedarnath, Char Dham Yatra Traffic Jaam, Joshimath, Badrinath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com