विज्ञापन

उत्तराखंड में आफत की बारिश, रुद्रप्रयाग में बंद हुई सड़कें, सात फेरों के लिए मलबे से गुजरे दूल्हा-दुल्हन

Uttarakhand Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. शादियों में भी परेशानियां हो रही हैं.

उत्तराखंड में आफत की बारिश, रुद्रप्रयाग में बंद हुई सड़कें, सात फेरों के लिए मलबे से गुजरे दूल्हा-दुल्हन
उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़कें बंद
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. रुद्रप्रयाग जिले में भी झमाझम बारिश हो रही है.
  • रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण नारायण मंदिर तक जाने का रास्ता भी बंद हो गया है.
  • रास्ता बंद होने से यहां पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
रुद्रप्रयाग:

उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है. रुद्रप्रयाग जिला भी बारिश से प्रभावित है. यहां विश्व प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर को जोड़ने वाला सड़क मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे मंदिर में होने वाली शादियों में भी परेशानियां हो रही है. त्रियुगीनारायण मंदिर का रास्ता बंद होने की वजह से एक बारात पैदल ही मंदिर तक पहुंची. दूल्हा-दुल्हन मलबे भरे रास्ते से होते हुए मंदिर तक पहुंचे और फिर यहां शादी संपन्न हुई. रास्ता बंद होने की वजह से बारातियों और श्रद्धालुओं को वाहनों से उतरकर पैदल ही मंदिर तक पहुंचना पड़ा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

भगवान शिव-पार्वती से जुड़ी है मंदिर की मान्यता

विश्व प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है, ये एक पौराणिक मंदिर है. मान्यता है कि यहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. त्रियुगीनारायण मंदिर अखंड अग्नि कुंड है. जो तीनों युगों से लागातर जल रही है पौराणिक मान्यता है कि यही वो अखंड अग्नि कुंड है, जिसे साक्षी मानकर शिव-पार्वती ने विवाह किया था यही वजह है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करने के लिए एक प्रसिद्ध स्थान बन गया है. जहां पर अधिकतर जोड़े शादी करने के लिए पहुंचते हैं. हालांकि इन दिनों एक तरफ शादियों का सीजन चल रहा है तो दूसरी तरफ बारिश से सड़क ध्वस्त होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं है.

ये भी पढ़ेंः सैकड़ों पेड़ गिरे, कई पुल टूटे, मुंबई-पुणे में बारिश और लैंडस्लाइड से त्राहिमाम, IMD की नई चेतावनी से दहशत

पैदल मार्ग से पहुंच रहे दूल्हा-दुल्हन

मजबूरी में दूल्हा-दुल्हन, उनके परिजन और बाराती आवश्यक सामान के साथ पैदल मार्ग से आगे बढ़े और कठिन परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मुहूर्त पर त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचकर विवाह की सभी धार्मिक रस्में संपन्न कीं है. इस दौरान कई बारातियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस बार मौसम की मार ने इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना दिया है. व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने बताया कि रविवार रात हुई भारी बारिश के कारण त्रियुगीनारायण मोटरमार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है. 

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में बारिश के साथ हवाएं भी चल सकती है. ऐसे में प्रशासन ने भी लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. उत्तराखंड के में बीते 2 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. 

ये भी पढ़ेंः भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद, 6695 करोड़ से बना था, दो महीने में ही बुरा हाल, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Weather, Uttarakhand Weather Alert, Rudraprayag Weather Update, Triyuginarayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com