उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बताया है. ऐसे में पहाड़ी राज्य में बारिश से मुसीबतें बढ़ सकती है. 9 और 10 अगस्त के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है. लैंडस्लाइड से राज्य की 120 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं. बद्रीनाथ हाईवे और गंगौत्री हाईवे में भी लैंडस्लाइड होने से यातायात प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर भी अगले आदेश तक ब्रेक लगा दिया गया है.
उत्तराखंड में 120 सड़कें बंद
उत्तराखंड में 9 अगस्त और 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है भारी बारिश को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. वही भारी बारिश से पिछले दिनों काफी नुकसान हुआ था. राज्य में अभी भी 120 सड़कें मलबा ,पत्थर और भूस्खलन के कारण बंद हैं. उत्तराखंड में कई ग्रामीण सड़क भी अभी भी बंद पड़ी हैं. क्योंकि लगातार मॉनसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो रही है. राज्य के 13 जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में पांच सड़के बंद हैं, बागेश्वर में तीन, चमोली में 21, देहरादून में 17, नैनीताल में पांच, पौड़ी में 07, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 8 ,टिहरी में 17 उत्तरकाशी में भी 17 सड़के अभी भी बंद हैं.
ये भी पढ़ेंः हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
इसके अलावा अभी तक मानसून में बारिश कई जगहों पर जबरदस्त हुई है लेकिन अभी भी कई जिलों में बारिश का प्रतिशत कम है. 1 जून 2026 से 8 अगस्त 2026 तक मॉनसून सीजन में सामान्य तौर पर 703.9 एमएम बारिश होती थी. लेकिन अभी तक सिर्फ 686.4 एमएम बारिश ही हुई है यानी अभी भी 2 प्रतिशत बारिश कम रिकॉर्ड की गई है.
बागेश्वर जिले में सबसे ज्यादा बारिश
उत्तराखंड में इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर जिले में 136 प्रतिशत हुई है, तो सबसे काम पौड़ी जिले में 48 प्रतिशत बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के जिलों में इस तरह बारिश के आंकड़े हैं.
- अल्मोड़ा में 4 प्रतिशत
- चमोली में 61 प्रतिशत
- टिहरी में 33 प्रतिशत
- हरिद्वार 17 प्रतिशत
कम प्रतिशत वाले जिलों में देहरादून में माइनस तीन प्रतिशत, चंपावत माइनस 40 प्रतिशत, नैनीताल में माइनस 35 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में माइनस 12 प्रतिशत, रुद्रयाग में माइनस 5 प्रतिशत, उधम सिंह नगर में माइनस 15 प्रतिशत और उत्तरकाशी में माइनस पांच प्रतिशत बारिश कम रिकॉर्ड हुई है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR में ये बारिश कब थमेगी? यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं