- उत्तराखंड में एक डेरी फार्म मालिक ने गाय को रस्सी से ट्रैक्टर के पीछे बांधकर बुरी तरह घसीटा.
- रस्सी टूटने पर आरोपी घायल गाय को सड़क पर छोड़कर फरार हुआ.
- वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा और फिर कार्रवाई हुई.
उत्तराखंड के विकासनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने गाय को ट्रैक्टर से बुरी तरह घसीटने लगा. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. क्षेत्र के लोगों में आरोपी को लेकर गुस्सा भरा हुआ है. दरअसल, आदूवाला जुडली इलाके में एक डेरी फार्म के मालिक एक गाय को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांध कर सड़क पर अंधाधुंध घसीटने लगा. घटना के दौरान बेजुबान गाय बुरी तरह घायल होकर लहुलुहान हो गई. देर तक सड़क पर लगातार घसीटे जाने के दौरान अचानक रस्सी टूट गई, जिससे, गाय बुरी तरह चोटिल हो गई.
देखते ही देखते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इंसानियत को झकझोर देने वाली ये खौफनाक तस्वीरें जैसे ही लोगों की स्क्रीन पर सामने आईं, राजकुमार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी पर एक्शन की मांग होने लगी.
खंगाले गए CCTV और फिर...
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की. सबसे पहले गाय को इलाज के लिए भेजा गया. इसके बाद, आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कुछ समय के लिए बंद, विकास मार्ग और अक्षरधाम से जाने वाले यात्री ध्यान दें
फुटेज निकालने पर पता चला कि गाय को खुलेआम यातनाएं देने वाले आरोपी का नाम राजकुमार है, जो राज डेरी फार्म का मालिक है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही, ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया है.
राजकुमार की दरिंदगी सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा गिरफ्तारी के बाद भी कम होता नजर नहीं आ रहा. यह तस्वीर सिर्फ एक बेजुबान जानवर के साथ हुई बेरहमी की नहीं, बल्कि उस संवेदनहीनता की भी है, जिसने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिस गाय के पास अपनी पीड़ा बताने के लिए शब्द तक नहीं थे, उसे सड़क पर घसीटने की यह घटना लोगों को अंदर तक झकझोर रही है.
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में सड़क पर नजर आए अजगर और तेंदुए, VIDEO सामने आया, बारिश के बीच रिहायशी इलाकों में दहशत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं