उत्तराखंड के हरिद्वार में बारिश के दौरान अचानक तेंदुओं की चहलकदमी देखी गई. ऐसे में इलाके में दहशत का माहौल है. हरिद्वार भौगोलिक रूप से बेहद अहम जगह है. यहां पर एक तरफ राजा जी नेशनल पार्क और वन क्षेत्र है, तो दूसरी तरफ गंगा नदी बह रही है और बीच में शहर बसा हुआ है.
मॉनसून आने से भारी बारिश भी हो रही है. इसके साथ ही, जंगली जानवरों ने भी हरिद्वार के लोगों की समस्याओं में इजाफा ही किया हुआ है. जंगल से तेंदुए और अजगर आ रहे हैं और रिहायशी इलाकों में लोग परेशान हैं.
हरिद्वार में सड़कों पर नजर आए अजगर और तेंदुए, VIDEO सामने आया, बारिश के बीच रिहायशी इलाकों में दहशत#Haridwar #HeavyRain pic.twitter.com/dmSjOLo6Y3
— NDTV India (@ndtvindia) August 20, 2026
अभी कुछ दिन पहले हाथियों का एक बड़ा झुंड भी शहर की कॉलोनी से गुजरा था. हरिद्वार वन विभाग भी लाचार और बेबस नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने की दी जा रही है.
बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव....
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हरिद्वार शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है और गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीमगोड़ा बैराज पर नदी चेतावनी के निशान को पार करने के करीब है. यहां जलस्तर 293.10 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है.
लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों से छोड़े गए अतिरिक्त पानी से हरिद्वार में पानी का बहाव और बढ़ गया है, जिससे भीमगोड़ा बैराज पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में कावड़िए छोड़ गए हजारों मेट्रिक टन कूड़ा, सफाई में लगे 1 हजार से अधिक कर्मचारी- देखें तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं