- उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने इंटरनेट से पढ़ाई करके खुद की डिजाइन की फ्लाइंग कार बनाई है
- रवि टम्टा ने हैपिडा स्काइनेक्स नामक अपने प्रोडक्ट का अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड पर सफल परीक्षण किया
- उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका यह प्रोडक्ट पूरी तरह से उनका खुद का डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया हुआ है
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले रवि टम्टा इन दिनों सोशल मीडिया सनसनी बने हुए हैं. उन्होंने इंटरनेट से पढ़ाई एक फ्लाइंग कार बनाई है. अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड पर शुक्रवार को उन्होंने इसका सफल परीक्षण किया गया.रवि टम्टा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने NDTV को फोन पर बताया कि हैपिडा स्काइनेक्स उनका खुद का बनाया हुआ प्रोडक्ट है.
मैंने इसे खुद के दिमाग से डिजाइन किया है
रवि से जब पूछा गया कि क्या ये बाहर की किसी कंपनी के मोडल से प्रेरित है या किसी बाहर की कंपनी की टेक्नोलॉजी से. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का बनाया हुआ प्रोडक्ट है उन्होंने खुद के दिमाग से इसका डिजाइन बनाया है.
ट्रोलर्स को रवि टम्टा का करारा जवाब
जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने यह प्रोडक्ट चीन से खरीदा है या कहीं और बाहर से खरीदा है. इस पर उन्होंने कहा कि ये उनका खुद का बनाया प्रोडक्ट है. जो लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि उन्होंने यह चीन से खरीदा है तो उनको मेरे घर आकर देखना चाहिए.

'मेरे पास इसे बनाने के फोटो, वीडियो हैं'
रवि ने कहा कि जहां उन्होंने इसको मैन्युफैक्चर किया था, उनके पास हर दिन मैन्युफैक्चरर करते हुए फोटो है. मैं उन लोगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं. इसके बाद रवि ने खुद एनडीटीवी को फोन किया और कहा कि उनके पास ऐसे 50 से ज्यादा फोटो है, जब उन्होंने यह प्रोडक्ट बनाया था. हर दिन का फोटो उनके पास मौजूद है.
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड के युवक ने बना डाली उड़ने वाली कार, सोशल मीडिया पर लोग बोल रहे- हमारे यहां टैलेंट की कमी नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं