विज्ञापन

मेरे बेड पर सो जाओ... देहरादून में नामी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 15 साल के छात्र से किया कुकर्म

पुलिस का कहना है कि महिला और बाल अपराधों से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मेरे बेड पर सो जाओ... देहरादून में नामी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 15 साल के छात्र से किया कुकर्म
देहदादून के नामी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत. (NDTV इमेज)
  • देहरादून के एक नामी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर 15 साल के छात्र के साथ कुकर्म का आरोप लगा है
  • प्रिंसिपल ने बच्चे को अपने घर में रखा और उसके साथ सुलाकर कुकर्म किया जिससे बच्चा सदमे में है
  • बच्चे के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया
देहरादून:

देहरादून के एक बड़े नामी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है. उस पर स्कूल के ही एक 15 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है. उसने बच्चे को पहले अपने घर में रखा और फिर साथ में अपने बेड पर सुलाया. आधी रात उसने बच्चे के साथ कुछ ऐसा किया जिससे बच्चा सदमे में है. डरा सहमा बच्चा किसी से बात तक नहीं कर रहा. उत्तराखंड पुलिस ने बच्चे के माता-पिता की  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है. 

स्कूल प्रिंसिपल की बच्चे संग शर्मनाक हरकत

देहरादून के प्रेम नगर थाने में बच्चे के पिता ने अपनी तहरीर में कहा कि उनका 15 साल का  बेटा कैम्ब्रिज स्कूल में पढ़ता है. लेकिन वह पिछले कुछ समय से गुमसुम और अकेला रहता था. लंबे समय से बेटे के इस तरह के व्यवहार से परेशान होकर जब उन्होंने उससे इस बारे में पूछा तो पता चला कि कैम्ब्रिज स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल ने उसके साथ न सिर्फ अश्लील हरकतें की बल्कि गलत काम भी किया.

साथ सुलाकर बच्चे संग किया कुकर्म

पुलिस के मुताबिक, जब बच्चे के साथ उसके माता-पिता प्रिंसिपल डॉ सार्थक वोहरा से जब मिलने पहुंचे थे तो उसने उनको भरोसे में लेते हुए कहा था कि वे बच्चे को उसके साथ छोड़ सकते हैं. माता-पिता इसके लिए राजी हो गए. 28 जून की रात बच्चा खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने के लिए जाने लगा तो प्रिंसिपल ने उसे रोक लिया और अपने साथ सुलाया. उसने रात में बच्चे के साथ कुकर्म किया. जिसके बाद बच्चा काफी डर गया और गुमसुम रहने लगा. 

आरोपी प्रिंसिपल अरेस्ट

परिजनों की तहरीर के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एफ), 6, 7 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. जिसके बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने अपनी विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला और बाल अपराधों से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल डॉ एस वोहरा सार्थक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-12 साल की लड़की को ले भागा दुकानदार, घरवालों के खाने में नींद की दवा मिलाई; 1 महीने बाद पुलिस ने पकड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Dehradun News, Physically Assault News, Child Assault Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com