जयपुर के खो नागोरियान इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. पड़ोस में ही रहने वाला दुकानगदार ने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर उससे शादी का वादा किया. उसने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद ही शातिर से योजना बनाई. उसने पीड़िता से परिजनों के खाने में नींद की गोली मिलाने के लिए है. परिवार के सदस्यों का आरोप है कि जब वो नींद में थे, तभी उनकी बेटी का अपहरण हो गया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. करीब एक महीने बाद दुकानदार पुलिस के हत्थे चढ़ा.
आरोपी ने 7वीं क्लास की छात्रा को झांसे में लिया
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 7वीं कक्षा की छात्रा है. वह अक्सर ही पड़ोस की दुकान में सामान खरीदने जाती थी. इसी दौरान दुकानदार से उसकी जान-पहचान हो गई. आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया. 3 जून को जब नाबालिग दुकान पर सामान खरीदने गई तो आरोपी ने योजना बनाई और रात में मां-बाप के खाने में नींद की टैबलेट मिलाने को कहा. उसके कहे मुताबिक पीड़िता ने सब्ज़ी में नींद की दवाई मिलाई.
1 महीने से फरारी काट रहा था आरोपी
थानाधिकारी प्रकाश विश्नोई ने बताया कि आरोपी ने मां-बाप के खाने में नींद की टैबलेट मिलने को कहा और रात में नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया. जब खाना खाने के बाद मां-बाप गहरी नींद में सो गए तो आरोपी बाइक पर बैठाकर लड़की को घर ले गया.
उसने सवाईमाधोपुर में एक मंदिर में जाकर पीड़िता से झूठी शादी भी की. नाबालिग के परिजनों को जब पता चला तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला. इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी. करीब एक महीने बाद पुलिस ने उसे धर-दबोचा.
यह भी पढ़ेंः जयपुर को मिला 219 करोड़ का पैकेज, ऑक्सीजन पार्क, सड़क और ड्रेनेज के लिए फंड को मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं