विज्ञापन

वेलिंग्टन टेस्ट में 15 ओवर पहले ड्रॉ मानने के बाद गौतम गंभीर का पहला पोस्ट वायरल, फैन्स बोले- जीत की कोशिश क्यों नहीं की?

वेलिंगटन टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ जिसके कारण भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम हो गई है, वहीं, टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 15 ओवर पहले ही खत्म मान लिया था जिसके कारण फैन्स भारतीय टीम के जज्बे से खुश नहीं हैं.

वेलिंग्टन टेस्ट में 15 ओवर पहले ड्रॉ मानने के बाद गौतम गंभीर का पहला पोस्ट वायरल, फैन्स बोले- जीत की कोशिश क्यों नहीं की?
15 ओवर पहले ड्रॉ, फिर गंभीर का सोशल मीडिया पोस्ट; कमेंट सेक्शन में उठे सवाल
BCCI

वेलिंग्टन टेस्ट में 15 ओवर पहले ड्रॉ मानने के बाद गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. लेकिन गंभीर ने टेस्ट मैच के ड्रा होने को लेकर तो कोई पोस्ट शेयर नहीं किया लेकिन उन्होंने गुरु पर्व के लिए पोस्ट शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी है. गंभीर के इस पोस्ट पर फैन्स उन्हें गुरु पर्व की तो बधाई दे रहे हैं लेकिन उनसे तीखे सवाल भी पूछ रहे हैं. सोशल मीडिया पर गंभीर का यह पहला पोस्ट फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. 

वेलिंगटन टेस्ट  के पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेसिन रिजर्व के मैदान पर टीम की हार को टालने में सफल रहे.टेस्ट मैच के पांचवें दिन ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की जोड़ी ने 258 गेंदों का सामना करते हुए छठे विकेट के लिए 63 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने से रोका. मिचेल 186 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि फिलिप्स 126 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाकर नाबाद रहे. 

जब टेस्ट मैच को ड्रा पर खत्म करने का फैसला किया गया तो उस समय 15 ओवर का खेल और शेष बचा था लेकिन भारतीय टीम के कोच और कप्तान ने मैच को पहले ही खत्म करने का फैसला किया, जिसके बाद फैन्स और पूर्व क्रिकेटर गंभीर के इस फैसले की आलोचना करने लगे हैं. अश्विन ने यहां तक माना कि भारतीय टीम में धोनी और कोहली के अंत तक लड़ने वाली क्षमता खत्म हो गई है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अब उनसे सीखना चाहिए.

यह भी पढ़ें | 5 विकेट लेने वाले बुमराह से सिर्फ 11 ओवर? शुभमन गिल- गौतम गंभीर को देना होगा जवाब

यह भी पढ़ें | 'गिल को यह नहीं करना था', अजिंक्य रहाणे ने दी पूर्व कप्तान को नसीहत

यह भी पढ़ें | तेज गेंदबाज थक जाएं तो टेस्ट कौन जिताएगा? वसीम जाफर ने गंभीर को दी बड़ी सलाह, बोले- पिच पर कितनी भी घास हो आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Shubman Singh Gill, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com