वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ लेकिन टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के फैसले को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, आखिरी दिन टेस्ट मैच के खत्म होने से 15 ओवर पहले ही कप्तान ने टेस्ट मैच को खत्म कर ड्रा मानने का फैसला कर लिया. हालांकि मैच के बाद गिल ने इस बारे में बताया कि "जब हमने टेस्ट मैच खेलना शुरू किया, तो हमें लगा था कि पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। मगर तीसरे, चौथे और पांचवें दिन, यह पिच और भी सपाट होती गई. पिच पर कोई दरारें नहीं थीं, और न ही इतने ओवर फेंके जाने या इतने दिन खेले जाने का पिच पर कोई असर दिखा."
गिल ने कहा, "अगला मैच 3 दिन बाद ही है, उसके लिए कल ट्रेवल भी करना है. इसलिए हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज थके हुए महसूस ना करें. मुझे नहीं लगता कि 5-10 अधिक ओवर हमारे लिए किसी तरह फायदेमंद रहने वाले थे."
आखिर बुमराह से 11 ओवर ही क्यों करवाए गए ?
गिल के इस जवाब से फैन्स और पूर्व दिग्गज खुश नहीं हैं. लोगों का मानना है कि 5 विकेट लेने वाले बुमराह से दूसरी पारी में आखिरी दिन केवल 11 ओवर ही क्यों करवाए गए. उनसे कम से कम आखिरी सत्र में 5 ओवर और कराया जा सकता था.
दूसरी पारी में बुमराह 11 ओवर
दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर 35 ओवर
क्या वर्क लोड है प्राब्लम
संभव है कि टीम मैनेजमेंट ने बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किय़ा है. लेकिन बात यहां खिलाड़ियों के जज्बे को लेकर है. क्या हमारे खिलाड़ी ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं. ये बात जरूर है कि हाल के सालों में चोटों से जूझने के कारण उनकी फिटनेस और कार्यभार पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है लेकिन जब आपको पता है कि यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए कितना अहम है तो आप ऐसे अहम परिस्थिति में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को थकान का बहाना करके कैसे दूर रख सकते हैं.
2022 के बाद से 40+ ओवर गेंदबाजी वाले मैचों में बुमराह
| टेस्ट मैच | बुमराह के ओवर | टीम के कुल ओवर | कुल ओवरों में बुमराह की हिस्सेदारी (%) |
| मेलबर्न 2024 | 53.2 | 206.2 | 25.8% |
| वेलिंग्टन 2026 | 49 | 241 | 20.33% |
| लीड्स 2025 | 43.4 | 182.4 | 23.7% |
| लॉर्ड्स 2025 | 43 | 174.4 | 24.65% |
| CT 2022 | 40.3 | 140 | 28.78% |
कुलदीप यादव और मानव सुथार को टीम में शामिल करने की मिली सलाह
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने माना है कि टीम में एक बेहतरीन स्पिनर की कमी खल रही है. कुलदीप यादव और मानव सुथार को अब टीम में शामिल करना चाहिए. अगल कुलदीप पहला टेस्ट मैच खेल रहे होते तो शायद आखिरी के 15 ओवर का खेल और अच्छी तरह से हो सकता था. इसके अलावा जाफर ने भी गिल को एक स्पिनर को टीम में रखने की सलाह दी है.
विराट कोहली से सीखने की सलाह
इसके अलावा अश्विन ने यहां तक कह दिया कि भारत के अंदर जीत की भूख नहीं दिखी है जो अब चिंता का कारण है. अश्विन ने यहां तक कह दिया कि गिल को विराट कोहली से सीखना चाहिए था और अपने खिलाड़ियों को अंत कर लड़ने के लिए प्रेरित करना था. अपने पॉडकास्ट में अश्विन ने कहा, मुझे लगता है कि हम इस मामले में विराट कोहली की कप्तानी से एक चीज सीख सकते हैं, जो हमेशा आखिरी तक लड़ते थे.
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-यूएई मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs UAE मैच LIVE
यह भी पढ़ें | 'गिल को यह नहीं करना था', अजिंक्य रहाणे ने दी पूर्व कप्तान को नसीहत
यह भी पढ़ें | सहवाग-लैथम की ओपनिंग जोड़ी, द्रविड़ नंबर-3, अश्विन-पुजारा ने चुनी IND-NZ की बेस्ट टेस्ट XI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं