विज्ञापन

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, फरार कर्मी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस की एसआईटी ने बद्नीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसआईटी ने इस मामले में फरार कर्मी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से बीती रात गिरफ्तार कर लिया है.

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, फरार कर्मी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT ने फरार कर्मी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV
देहरादून:

Badrinath Donation Theft: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में SIT ने बड़ा एक्शन लिया है. अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के बीच सामने आए इस मामले ने मंदिर प्रशासन को सवालों को घेरे में ला दिया था. जिसके बदा बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) की चार सदस्यीय समिति ने जांच शुरू की. जांच के आधार पर एक कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की भूमिका संदिग्ध नजर आई थी. जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया, फिर प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया. लेकिन केस होने के बाद ही प्रमोद नौटियाल फरार हो गया था. 

अब इस मामले में एसआईटी को एक बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया. उत्तराखंड पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. 

देहरादून से बीती रात 11 बजे गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने देहरादून से देर रात करीब 11 बजे प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है. अब टीम आरोपी को बदरीनाथ लेकर आ रही है. प्रमोद नौटियाल से पूछताछ में कई अहम राज खुल सकते हैं. अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी सामने आएगी.

जांच में प्रमोद नौटियाल की भूमिका मिली थी संदिग्ध

जांच टीम का कहना है कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है इसलिए मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. समिति को जो निर्देश मिले हैं उसी आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है. प्रारंभिक स्तर पर निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

हाई कोर्ट पहुंच गया था आरोपी प्रमोद नौटियाल

इधर मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रमोद नौटियाल ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय का रुख किया था. उसने उच्च न्यायालय में अपने निलंबन आदेश और पुलिस में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी थी. जिस पर कोर्ट ने मंदिर समिति से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा. न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने मामले की सुनवाई करते हुए मंदिर समिति को अपना रुख स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की.

जांच में गलत तरीके से दान राशि हटाने का मामला

समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कथित तौर पर पाया गया कि मंदिर के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने सुबह नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच ‘थाली भेंट' की गिनती वाली जगह से गैर-कानूनी तरीके से धनराशि हटाई. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

इसके बाद समिति के निर्देश पर मंदिर के प्रभारी अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने बदरीनाथ थाने में नौटियाल के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

यह भी पढ़ें - बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद: जांच 70% पूरी, 5 घंटे की CCTV फुटेज खंगाल रही BKTC टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath Donation Theft Case, Badrinath Donation Theft Probe, Badrinath Donations Probe, Badrinath Donation Fund Misappropriation, Uttarakhand Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com