उत्तराखंड के केदारनाथ में Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
- हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में बैठे सभी 7 लोग सुरक्षित निकाला गया
- इस हादसे में पायलट समेत 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं
- यह हादसा मंदिर के पास तार में उलझने से हुआ
नई दिल्ली:
उत्तराखंड के केदारनाथ में सेना Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में बैठे सभी 7 लोग सुरक्षित निकाल दिया गया है. इस हादसे में पायलट समेत 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से मंदिर के पुननिर्माण के लिए सामना पहुंचाना था. जब यह हादसा हुआ तो विमान में मैटिरियल था. हालांकि इस हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
केदारनाथ मंदिर के पास Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है्. यह हादसा मंदिर के पास तार में उलझने से हुआ. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर को मंदिर के पुनर्निर्माण काम में लगा था.
गौरतलब है कि 2013 में केदारनाथ में आई दैवीय आपदा से मंदिर को भी भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद से वहां निर्माण कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केदारनाथ के जीर्णोद्धार पर जोर देते रहे हैं.
#UPDATE Four people including the pilot suffered minor injuries after Indian Air Force's MI-17 helicopter caught fire following collision with an iron girder while landing at helipad near Kedarnath temple in Uttarakhand. (The helicopter is not of the Army as mentioned earlier) pic.twitter.com/l59bFVV4eP
— ANI (@ANI) April 3, 2018
केदारनाथ मंदिर के पास Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है्. यह हादसा मंदिर के पास तार में उलझने से हुआ. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर को मंदिर के पुनर्निर्माण काम में लगा था.
गौरतलब है कि 2013 में केदारनाथ में आई दैवीय आपदा से मंदिर को भी भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद से वहां निर्माण कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केदारनाथ के जीर्णोद्धार पर जोर देते रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MI-17 Helicopter, Helicopter, Kedarnath, Uttarakhand