विज्ञापन

IPS कुहू गर्ग की शादी, इंटरनेशनल फोटोग्राफर भी आए, प‍िता ने शेयर की भावुक पोस्‍ट

IPS Kuhoo Garg Wedding: गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग के विवाह समारोह की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई. शादी में उप्रेती सिस्टर्स ने बन्ना-बन्नी गीत गाए, जबकि अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर कमल शर्मा ने खास पलों को कैमरे में कैद किया. पिता अशोक कुमार की भावुक पोस्ट चर्चा में है.

IPS कुहू गर्ग की शादी, इंटरनेशनल फोटोग्राफर भी आए, प‍िता ने शेयर की भावुक पोस्‍ट
ips kuhoo garg wedding father ashok kumar emotional post ex dgp uttarakhand
  • आईपीएस कुहू गर्ग 2024 बैच की गुजरात कैडर अधिकारी हैं.
  • उनके पिता अशोक कुमार उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी रहे हैं.
  • कुहू गर्ग के विवाह समारोह में उप्रेती सिस्टर्स ने पारंपरिक बन्ना-बन्नी लोकगीत प्रस्तुत क‍िया

IPS Kuhoo Garg Wedding: भारतीय पुल‍िस सेवा में 2024 बैच की गुजरात कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान इतिहास रचने वाली कुहू गर्ग के विवाह समारोह की शुरुआत देहरादून स्थित उनके घर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुई. आईपीएस कुहू गर्ग की शादी के मौके पर उनके पिता और उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. आईपीएस कुहू गर्ग के दूल्‍हे या शादी की तारीखों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand Photo Credit: Ashok kumar Facebook

आईपीएस कुहू गर्ग की शादी के कार्यक्रम 

अशोक कुमार ने अपनी सोशल मीड‍िया पोस्ट में बताया कि कुहू गर्ग के विवाह कार्यक्रमों का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से किया गया. उन्होंने लिखा कि जीवन के किसी भी नए अध्याय की शुरुआत ईश्वर के स्मरण से बेहतर नहीं हो सकती. उनके अनुसार सुंदरकांड केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और नए जीवन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना का प्रतीक है. पाठ के बाद घर का माहौल पारंपरिक वैवाहिक लोकगीतों से जीवंत हो उठा, जिसने समारोह में आत्मीयता और सांस्कृतिक रंग घोल दिए.   

यह भी पढ़ें | कुहू गर्ग को घुटने की चोट ने बनाया IPS! पिता रहे पूर्व DGP, अब SVPNPA का 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर'

ips kuhoo garg gujarat cadre 2024-batch

ips kuhoo garg Photo Credit: ips kuhoo garg instagram

उप्रेती सिस्टर्स ने बढ़ाई कुहू गर्ग के विवाह उत्सव की रौनक

आईपीएस अध‍िकारी कुहू गर्ग के विवाह समारोह के दौरान आयोजित पारंपरिक 'बन्ना-बन्नी' लोकगीत कार्यक्रम में प्रसिद्ध उप्रेती सिस्टर्स ने भी शिरकत की. अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने संदेश में कहा कि भारतीय शादियों में बन्ना-बन्नी के गीत केवल संगीत नहीं होते, बल्कि परिवार के प्रेम, हंसी-मजाक और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं. उन्होंने कहा कि तेज डीजे और आधुनिक संगीत के दौर में लोकगीतों की मिठास पूरे माहौल को अलग ही गर्माहट और अपनापन देती है. उप्रेती सिस्टर्स की प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया और परिवार तथा मेहमानों को एक सूत्र में बांध दिया.  

यह भी पढ़ें | IPS कुहू गर्ग हुईं भावुक, SVPNPA में अवार्ड जीतने के बाद शेयर क‍िए द‍िल के जज्‍बात

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand Photo Credit: Ashok kumar Facebook

इंटरनेशनल फोटोग्राफर कमल शर्मा भी पहुंचे

IPS कुहू गर्ग की शादी के समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले फोटोग्राफर कमल शर्मा भी शामिल हुए. अशोक कुमार ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि कमल शर्मा अतिथि के रूप में समारोह में आए थे, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने स्वयं कैमरा संभालकर शादी के सबसे खूबसूरत और भावुक पलों को कैद किया. 

अशोक कुमार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कमल शर्मा ने उनके परिवार के लिए समय निकाला हो. अंतरराष्ट्रीय पहचान के बावजूद उनकी सादगी और अपनत्व उन्हें सबसे अलग बनाता है. उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए बेटी की शादी की यादें बेहद अनमोल होती हैं और उन यादों को संवेदनशील नजरिए से सहेजने के लिए वह उनके आभारी हैं.  

यह भी पढ़ें | बेड रेस्ट के दौरान UPSC की तैयारी कर IPS बनीं Gen Z कुहू गर्ग, DGP पिता के रिटायरमेंट पर रचा इत‍िहास

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand

ips kuhoo garg wedding dehradun uttarakhand Photo Credit: Ashok kumar Facebook

कुहू गर्ग को पासिंग आउट परेड में ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर'

बता दें कि 12 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 78वीं रेगुलर भर्ती की पासिंग आउट परेड में गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग को प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' और 'सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर' सम्मान से नवाजा गया था. यह सम्मान प्रशिक्षण के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण माना जाता है.   

यह भी पढ़ें | IPS कुहू गर्ग को SVPNPA में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, भावुक हुए पूर्व DGP पिता, बोले-'आंखों में गर्व के आंसू'

ips kuhoo garg sword of honour

ips kuhoo garg sword of honour at SVPNPA Photo Credit: ips kuhoo garg instagram

पिता डीजीपी रहे, बेटी बनी आईपीएस

कुहू गर्ग के पिता अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. संयोग यह रहा कि जिस वर्ष उन्होंने वर्दी को विदाई दी, उसी वर्ष कुहू का चयन भारतीय पुलिस सेवा में हो गया. कुहू गर्ग ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में पहले ही प्रयास में 178वीं रैंक हासिल की थी. इस उपलब्धि ने उन्हें उन युवाओं की सूची में शामिल कर दिया जिन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को पहले प्रयास में ही सफलतापूर्वक पास किया.   

यह भी पढ़ें | हरियाणा की IPS बेटी नीतू कादयान अब नोएडा में ADCP, वाराणसी से 'लेडी सिंघम' का तबादला

kuhoo garg badminton player to ips officer gujarat cadre

kuhoo garg badminton player to ips officer gujarat cadre Photo Credit: ips kuhoo garg instagram

56 राष्ट्रीय और 19 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं कुहू

22 सितंबर 1998 को जन्मी कुहू गर्ग की शुरुआती पढ़ाई देहरादून के सेंट थॉमस कॉलेज में हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. महज नौ साल की उम्र से बैडमिंटन खेलने वाली कुहू ने खेल जगत में भी शानदार पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर में 56 राष्ट्रीय और 19 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते. वर्ष 2018 में वह विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं और उनका भविष्य एक सफल खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा था.  

यह भी पढ़ें | 19 साल की प्रियंका प्रजापत रक्षा मंत्रालय में ऑड‍िटर बनीं, पहली बार गांव पहुंची, स्‍वागत को उमड़े लोग

ips kuhoo garg with mother

ips kuhoo garg with mother Photo Credit: Ashok kumar Facebook

ACL इंजरी बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

खेल के दौरान लगी ACL इंजरी ने कुहू की जिंदगी की दिशा बदल दी. डॉक्टरों ने उन्हें लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की. अपने अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया.   

VIDEO: Kuhoo Garg की अद्भुत कहानी, देखा Olympic का ख़्वाब अब बनेंगी IPS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttarakhand, Gujarat, Indian Police Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com