विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

उत्तर प्रदेश में लोगों को लगा 'बिजली का झटका', योगी आदित्यनाथ सरकार ने 12 फीसदी तक बढ़ाए दाम

उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से जोर का झटका लगा है. यूपी सरकार ने बिजली की दरों में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से जोर का झटका लगा है. यूपी सरकार ने बिजली की दरों में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. उत्तर प्रदेश बिजली नियामक आयोग ने खर्च में बढ़ोतरी और राजस्व में कमी की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को राज्य में बिजली की दरों में 12 फीसदी तक वृद्धि को मंजूरी दी है. सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आयोग ने नियामक सरचार्ज (राज्य की वितरण कंपनियों के लिए 4 .28 प्रतिशत) समाप्त कर दिया है. इस हिसाब से घरेलू, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए दरों में बढ़ोतरी होगी. नई बिजली दरें सरकार द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की तारीख से लागू हो जाएंगी.

क्‍या रद्दी टॉयलेट पेपर से पैदा की जा सकती है बिजली? वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा करना मुमकिन

बसपा अध्यक्ष मायावती ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने को मंजूरी देना पूरी तरह से जनविरोधी फैसला है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की करोड़ों खासकर मेहनतकश जनता पर महंगाई का और ज्यादा बोझ बढे़गा व उनका जीवन और भी अधिक त्रस्त व कष्टदायी होगा. सरकार इस पर तुरन्त पुनर्विचार करे तो यह बेहतर होगा. 

पुलिस ने बिना हेलमेट लाइनमैन का काटा चालान तो उसने काट दी थाने की बिजली, जानें पूरा मामला...

विज्ञप्ति में कहा गया कि घरेलू मीटर श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए आठ से 12 फीसदी के बीच बढ़ोतरी होगी. इसी प्रकार औद्योगिक (भारी) उपभोक्ताओं के लिए 5 से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. विज्ञप्ति के मुताबिक कृषि क्षेत्र के मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए शहरी क्षेत्र में 9 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है. बिना मीटर के कनेक्शन रोकने और बिना मीटर के कनेक्शन को मीटर वाले कनेक्शन में तब्दील करने के लिए बिना मीटर वाले घरेलू कनेक्शन के लिए दरें बढ़ाने को मंजूरी दी गई है.

VIDEO: बिजली विभाग ने थमाया 13 हजार का बिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, Power Rates, UPERC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com