विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

राम जन्मभूमि विवाद पर बोले CM योगी: 24 घंटे में फैसला आ जाना चाहिए, 25वां घंटा लगना ही नहीं चाहिए

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न्यायालय को भी जन आस्था का सम्मान करते हुए 24 घंटे के भीतर इसपर अपना फैसला सुना देना चाहिए.

राम जन्मभूमि विवाद पर बोले CM योगी: 24 घंटे में फैसला आ जाना चाहिए, 25वां घंटा लगना ही नहीं चाहिए
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम जन्मभूमि एक आस्था से जुड़ा विषय है और न्यायालय को भी जन आस्था का सम्मान करते हुए 24 घंटे के भीतर इसपर अपना फैसला सुना देना चाहिए. जहां तक जमीन के बंटवारे का प्रश्न है तो इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहले ही कह चुकी है कि जहां रामलला जी विराजमान हैं, वही राम जन्मभूमि है. 

अयोध्या में राम मंदिर पर बोले बाबा रामदेव: भगवान राम सिर्फ हिंदू ही नहीं, मुसलमानों के भी पूर्वज हैं

राममंदिर मुद्दे पर योगी ने कहा कि आस्था का सम्मान होना ही चाहिए और न्यायालय को जन आस्था का सम्मान करना चाहिए . उन्होंने कहा कि जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने कहा है कि जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं राम जन्मभूमि है तो विवाद वहीं समाप्त हो चुका है और बंटवारे का कहीं विवाद ही नहीं है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विवाद में केवल यह तय होना था कि यह राम जन्मभूमि है या नहीं है और जब यह तय हो गया है तो फिर इस विवाद के समाधान में 24 घंटे से 25वां घंटा नहीं लगना चाहिए.    

अयोध्या मामले में नया मोड़ : 1993 में जमीन का अधिग्रहण अवैध, नई याचिका आई

निराश्रित गोवंश के बारे में उन्होंने कहा, ‘पहले निराश्रित गोवंश चोरी कर अवैध बूचडखानों में पहुंचाये जाते थे और उन्हें वहां काटा जाता था . हमारी सरकार ने अवैध बूचड़खानों को रोका तो गोवंश खेतों या सडकों पर हैं. हम गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की व्यवस्था कर रहे हैं . तीन लाख निराश्रित गोवंश को अलग अलग जिलों में आश्रयस्थलों में रखा गया है.' सपा—बसपा को आडे हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पिछली सरकारों ने प्रदेश में जिस प्रकार का कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया था, वह भ्रष्टाचार और आराजकता का गलियारा था . प्रदेश का कोई ऐसा गुंडा, माफिया और समाजविरोधी तत्व नहीं था जो पिछली सरकारों का हमदर्द ना रहा हो .'.

RJD की रैली में तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी चौकीदार हैं तो देश की जनता थानेदार है

उन्होंने कहा, ''हमने भी एक कॉरिडोर दिया है. सुरक्षा का, विकास का और 15 फरवरी को प्रधानमंत्री से झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का भी शिलान्यास कराने जा रहे हैं.''    योगी ने कहा, ''आश्चर्य होता है कि विपक्ष को सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश की जनता की खुशहाली अच्छी नहीं लगती है . यही कारण है कि किसी भी अच्छे कार्य को नैतिक समर्थन देने की बजाय उसका विरोध करना विपक्ष की आदत बन गयी है . ठीक ही कहा है कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है .''

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के लोग सदन से क्यों भागे हैं . उन्हें पता है कि जवाब देते समय हम जो रहस्योदघाटन करेंगे, उसका मुकाबला करने का नैतिक साहस उनमें नहीं है . ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ऐसे लोग हमेशा ही सदन से बाहर रहें तो अच्छा है .'

VIDEO : गैरविवादित भूमि लौटाने के लिए केंद्र की अर्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Supreme Court, Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com