विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

राहुल पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का तंज, कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव के वक्त ही याद आते हैं मंदिर

यूपी के सीएम ने कहा कि राहुल के परिवार की चार पीढ़ियों ने भी कभी जनेऊ नहीं पहना होगा, लेकिन चुनाव के समय वह जनेऊ दिखाते हैं.

राहुल पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का तंज, कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव के वक्त ही याद आते हैं मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
  • योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर साधा निशाना
  • यूपी के सीएम ने कहा कि राहुल को राजनीति विरासत में मिली है
  • बोले-राहुल के परिवार की चार पीढ़ियों ने भी कभी जनेऊ नहीं पहना होगा
कन्नौज (उ.प्र.): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को चुनाव के समय ही मंदिर याद आते हैं और विरासत में सियासत पाए राहुल किसी युवराज की तरह व्यवहार करते हैं. योगी ने छिबरामऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव के समय ही मंदिर याद आते हैं.

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश जीतने के लिए कांग्रेस का ध्यान मंदिर दौड़ पर

उत्तर प्रदेश से सीएम ने कहा कि राहुल के परिवार की चार पीढ़ियों ने भी कभी जनेऊ नहीं पहना होगा, लेकिन चुनाव के समय वह जनेऊ दिखाते हैं. मुख्यमंत्री ने राहुल पर सेना के मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सेना आतंकवादियों को मारती है तो राहुल और कांग्रेस के नेता फौज पर सवाल उठाते हैं. केंद्र की भाजपा सरकार जहां आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं अलगाववाद का खात्मा करने का प्रयास कर रही है वहीं कांग्रेस को यह सब खराब लग रहा है.

VIDEO : मंदिर के बाद दरगाह गए राहुल गांधी


यूपी के सीएम ने कहा कि राहुल को राजनीति विरासत में मिली है, जबकि हम संघर्ष करके राजनीति मे आगे बढे़ हैं. राहुल युवराज की तरह व्यवहार करते हैं, जबकि हम लोग राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं. योगी ने कहा कि प्रदेश तथा देश में दलितों का सम्मान सुरक्षित है. केंद्र सरकार ने जो भी योजनाएं चलाईं वह दलित, पिछड़ा, शोषित सभी वर्ग के लोगों के लिए है. इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश पूरी तरह दंगामुक्त है. भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है. भाजपा सरकार स्वच्छता और पारदर्शिता का भाव रखकर कार्य कर रही है. 

(इनपुट : भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com