विज्ञापन

संतकबीरनगर में गाजियाबाद जैसा केस! हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों हंगामा किया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

संतकबीरनगर में गाजियाबाद जैसा केस! हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका
संतकबीर नगर में छेड़खानी का विरोध करने पर हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या. मृतक आनंद और आरोपी की तस्वीर.
NDTV
  • यूपी के संतकबीरनगर से गाजियाबाद के खोड़ा सूर्या मर्डर केस जैसी घटना सामने आई है.
  • यहां छेड़खानी का विरोध करने पर गुरुवार रात एक हिंदू युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई.
  • इस घटना के बाद इलाके में तनाव गहरा गया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और दुकान में आग लगा दी.
संतकबीरनगर:

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से गाजियाबाद के खोड़ा सूर्या चौहान मर्डर केस जैसी घटना सामने आई है. यहां छेड़खानी का विरोध करने पर गुरुवार रात एक हिंदू युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों हंगामा किया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामला संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. मृतक की पहचान आनंद (30) वर्ष पुत्र इंद्रेश कोलकी चमरसन गांव के रूप में हुई है.

भीड़ ने आरोपी के घर और गुमटी को फूंका

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी. आरोपी समुदाय विशेष का बताया जा रहा है. इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया. सूचना मिलते ही ADG अशोक मुथा जैन, DIG संजीव त्यागी, SP संदीप कुमार मीणा और DM आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे.

प्रदर्शन कर रहे परिजन आरोपी के इनकाउंटर की मांग पर अड़े रहें. हालांकि कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है. 

शादी समारोह में भांजी से छेड़छाड के बाद हुआ था विवाद

हत्या की वजह कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में हुई छेड़खानी को बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की भांजी से आरोपी नासिर ने छेड़खानी की थी, जिसका आनंद ने विरोध किया था, इसी रंजिश में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जाए. 

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मुर्गा काटने वाली छूरी से गला रेता

प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था. वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था. उसके बाद कुछ सामान खरीदकर वह घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा और नासिर ने आनंद की गर्दन पर मुर्गा काटने वाले धारदार छूरी से उसका गला रेत दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे.

संतकबीर नगर आनंद मर्डर केस में एसपी ने क्या कुछ कहा?

परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की

मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि हमको जान के बदले जान चाहिए और कुछ नहीं.  वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर अली है. परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की है. हालांकि कुछ लोगों ने हत्या की वजह दोनों के बीच पुराना विवाद भी बताया है.
 

Latest and Breaking News on NDTV

एसपी ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा 

तनाव को देखते हुए मौके पर पहुचे पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर आनंद का नासिर ने गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिया. कुछ दिन पूर्व शादी समारोह में दोनों में विवाद हुआ था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें - सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?

(संतकबीरनगर से पंकज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
चीफ सब एडिटर
2017 में राजस्थान पत्रिका से पेशेवर पत्रकारिता जीवन की शुरुआत. इसके बाद इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर होते हुए NDTV में कार्यरत. डिजिटल से करियर की शुरुआ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sant Kabir Nagar, Sant Kabir Nagar News, Sant Kabir Nagar UP News, Surya Murder Ghaziabad, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com