विज्ञापन

महाराष्ट्र में 4 साल से नाबालिगों का यौन शोषण कर रहा था दरिंदा! आरोपी के फोन में मिले 600 वीडियोज

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस, POCSO और बाल देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

महाराष्ट्र में 4 साल से नाबालिगों का यौन शोषण कर रहा था दरिंदा! आरोपी के फोन में मिले 600 वीडियोज
चार साल से हो रहा था नाबालिग बच्चों का यौन शोषण (File Photo)
नंदुरबार:

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पुलिस ने नाबालिग बच्चों और युवकों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक 22 साल के संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी साल 2022 से 6 अगस्त 2026 तक पीड़ितों को उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल और उनका शोषण कर रहा था.

पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप द्वारा दी गई जानकारी और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन से 600 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियोज बरामद हुए हैं.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस, POCSO और बाल देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है और पुलिस उपनिरीक्षक अमोल देशमुख के नेतृत्व में पीड़ित बच्चों की पहचान करने का काम तेजी से जारी है.

ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को झटका, यौन उत्पीड़न केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी ठहराया

पुलिस कथित दुर्व्यवहार के पूरे दायरे का पता लगाने और सभी संभावित पीड़ितों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है. जब्त किए गए मोबाइल फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है. पुलिस अब वीडियो और तस्वीरों में दिख रहे लोगों की पहचान करने और उनके बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस को एक ऐसे शख्स के बारे में सीक्रेट जानकारी मिली थी, जो कथित तौर पर नाबालिगों को निशाना बना रहा था. इसके बाद जांच शुरू की गई और मामले का खुलासा हो सका.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Sexual Assault Attempt, POCSO, Crime News, Nandurbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com