विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2019

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बच्चा चोर बताकर महिला को पीटा, 9 लोग गिरफ्तार

केंद्र और राज्य सरकारें मॉब लिंचिंग से निपटने के लिए भले ही तमाम कवायद कर रही हों, लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बच्चा चोर बताकर महिला को पीटा, 9 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है मामला
  • महिला को बच्चा चोर बताकर पीटा
  • पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोंडा:

केंद्र और राज्य सरकारें मॉब लिंचिंग से निपटने के लिए भले ही तमाम कवायद कर रही हों, लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक चौंकाने वाला मामला है. जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने खेत में छिपी एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसके साथ मार पीट की. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और नौ लोगों को गिरफ्तार किया. अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहेली गांव के भाईलाल पुरवा में शनिवार की शाम गन्ने के खेत में छिपी एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उस पर बच्चा चोरी का संदेह जताते हुए उसे पेड़ से बांधकर मारा पीटा गया. 

झारखंड में अब एक और व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया. उसे थाने लाई तथा उसका उपचार कराया. पूछताछ में पता चला कि वह थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की निवासी है. एएसपी के अनुसार महिला के पिता आबिद अली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही इसी तरह का एक मामला प्रदेश के आगरा में सामने आया था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगरा में मॉब लिंचिंग में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि एक व्यक्ति की बच्चा चोर होने के संदेह में कथित रूप से पिटाई की गई थी. आगरा में मंगलवार को मॉब लिचिंग की घटना घटी थी, लेकिन बुधवार को जब मारपीट का वीडियो फुटेज सामने आया तो पुलिस के ध्यान में यह मामला आया. 

VIDEO: बिहार में लगातार बढ़ रहे मॉब लिंचिंग के मामले

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mob Lynching, Mob Lynching Case, Gonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com