विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

राहुल के 2019 में PM बनने वाले बयान पर जानिये अखिलेश यादव ने क्या कहा...

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार होने के बयान पर कहा कि यह तो चुनाव के बाद ही तय होगा.

राहुल के 2019 में PM बनने वाले बयान पर जानिये अखिलेश यादव ने क्या कहा...
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के बाद ही पीएम पद पर फैसला होगा.
  • अखिलेश बोले चुनाव के बाद होगा फैसला
  • राहुल ने कहा था बहुमत मिलने पर बनेंगे पीएम
  • कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने कही थी ये बात
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार होने के बयान पर कहा कि यह तो चुनाव के बाद ही तय होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राहुल के प्रधानमंत्री बनने के दावे का समर्थन करते हैं, अखिलेश ने कहा, 'यह चुनाव के बाद तय होगा. हालांकि राहुल जी से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. अभी तो हम (सपा के) पांच (सांसद) थे, मगर अब सात हो गए हैं. चुनाव के बाद जो गिनती होगी, उसमें तय होगा.' 

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को रविशंकर प्रसाद की सलाह, कहा- अगर आप पीएम बनना चाहते हैं, तो ये छोड़ दें

सपा ने प्रदेश विधानसभा का पिछला चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ा था. यह प्रयोग नाकाम होने के बावजूद अखिलेश हर मौके पर कहते रहे हैं कि कांग्रेस और राहुल के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और आगे भी रहेंगे.

VIDEO : क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 में बन सकते हैं पीएम?


2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को पांच सीटें मिली थीं. हाल में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने से उसके सांसदों की संख्या बढ़ाकर 7 हो गई हैं. मालूम हो कि राहुल ने गत 8 मई को बेंगलुरु में कहा था कि अगर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 'सबसे बड़ी पार्टी' के तौर पर उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, AKhilesh Yadav And Rahul Gandhi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com